एक्सप्लोरर

बढ़ रहा सेपरेशन मैरिज का ट्रेंड, क्या इसमें ज्यादा खुश रहते हैं पति-पत्नी? समझिए इसमें कैसे रहना होता है

शादी करते समय एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई जाती है, लेकिन यहां आज हम आपको अजीबों-गरीब शादी के तरीके के बारे में बताएंगे, जिसे जापान में बहुत पसंद किया जा रहा है.

Separation Marriage: शादी का असली मतलब क्या होता है? भारत मे शादी करते समय एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई जाती है और पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा किया जाता है. इसके अलावा एक-दूसरे का ख्याल रखना, वफादार रहना और एक-दूसरे को बेइंतहा मोहब्बत करना ही भारत में शादी के असली मायने होते हैं. हालांकि, विभिन्न देशों मे शादी के मायने अलग-अलग हैं. अधिकतर देशों में शादी के मायने उन देश की संस्‍कृति, सामाजिक व्‍यवस्‍था, चलन और प्रथा के आधार पर बदल जाते हैं. लेकिन, जापान में आजकल शादी को लेकर एक नया ही ट्रेंड चल रहा है, जिसको 'सेपरेशन मैरिज' या 'वीकेंड मैरिज' नाम दिया गया है. 

सेपरेशन मैरिज का नाम सुनकर अब आप सोच रहे होंगे कि शायद शादी करके फिर लोग अलग हो जाते होंगे या शायद शादी से पहले ही अलग होने का समय डिसाइड कर लेते होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. आइए जानते हैं कि सेपरेशन मैरिज क्‍या है, जिसे जापान के लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं?

सेपरेशन मैरिज या वीकेंड मैरिज का अर्थ 

सेपरेशन मैरिज का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि शादी से पहले ही अलग होने का समय डिसाइड कर लिया जाता है, बल्कि सेपरेशन मैरिज मे शादी शुदा जोड़े एक साथ नहीं रहते हैं. जापान में बढ़ रहीं सेपरेशन मैरिज या वीकेंड मैरिज करके कपल्स एक ही घर में रहने के बावजूद भी एक कमरे में नहीं सोते हैं और कुछ कपल्स सेपरेशन मैरिज के बाद अलग-अलग अपार्टमेंट में भी रहते हैं. यहां तक कि कपल्स एक शहर या एक सोसायटी में रहने के बावजूद भी रोज नहीं मिलते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सेपरेशन मैरिज करने वाले कपल्स इमोशनली अटैच नहीं होते बल्कि ये कपल्स भी नॉर्मल शादी शुदा पति-पत्‍नी की तरह ही पूरा इमोशनली अटैच होते है.

सेपरेशन मैरिज के फायदे

सेपरेशन शादी करने वाले लोगों के मुताबिक उन्‍हें शादी के बाद भी आजादी का अहसास होता है. सेपरेशन मैरिज में हसबैंड-वाइफ का एक दूसरे पर भरोसा नॉर्मल कपल्स से ज्‍यादा होता है और वे एक दूसरे पर ब्‍लाइंड फेथ करते हैं. उनका मानना है कि ज्‍यादातर कपल्स का लाइफ स्टाइल एक दूसरे से बहुत अलग होता है. जैसे कि वाइफ सुबह 6 बजे उठ जाती है और हसबैंड को सुबह 9 बजे तक सोने की आदत होती है. सेपरेशन मैरिज में अलग-अलग रहने से वे नींद के अलावा एक दूसरे की आदतों को भी अपने-अपने अनुसार ढालने की कोशिश नहीं करते हैं. इससे उनका रिश्ता ज्यादा मजबूत होता है और एक के जल्‍दी उठने पर दूसरे की नींद भी खराब नहीं होगी. जापान में, अच्छी नींद फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है. 

सेपरेशन मैरिज के नुकसान

सेपरेशन मैरिज में वाइफ को बच्‍चों की परवरिश अकेले ही करनी पड़ती है. शादी के बाद भी हसबैंड को खुद ही कपड़े धोने, खाना बनाने से लेकर घर के सभी काम खुद ही करने पड़ते हैं. महिलाओं को पति के होते हुए भी खर्च के लिए पैसे खुद कमाने पड़ते हैं. 

जापानी संस्कृति के अनुसार 

असल मे, जापानी संस्कृति में शरीर के साथ जुड़े एक्सटरनल कोनटैक्ट को कम करने की परंपरा बहुत आम है और जापान मे पति-पत्‍नी का रात को अलग-अलग सोना बहुत नॉर्मल है. ऐसा होना कंपलसरी भी नहीं है. अगर कोई पति-पत्‍नी साथ सोना चाहते हैं तो सो सकते हैं.

यह भी पढ़े -  फ्रिज में फ्रीजर ज्यादातर ऊपर की ओर ही क्यों होता है? ऐसा करने के पीछे होता है ये लॉजिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget