एक्सप्लोरर

फ्रिज में फ्रीजर ज्यादातर ऊपर की ओर ही क्यों होता है? ऐसा करने के पीछे होता है ये लॉजिक

कुछ लोगों को लगता है कि फ्रीजर को ऊपर रखा जाता है, ताकि उसमें जमने वाली आइसक्रीम को छोटे बच्चे निकाल कर न खाएं. लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है. आइए जानते हैं

Freezer In Fridge: फ्रिज किचन के अप्लायंस में से एक है. गर्मियों में खाने की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए और चीजों को ठंडा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. आजकल करीब-करीब सभी के घर में फ्रिज देखने को मिल जायेगा. आवश्यकताओं के हिसाब से कंपनियां अलग-अलग क्षमताओं के फ्रिज बनाती है. घर में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर सभी फ्रिज में आपने देखा होगा कि इनमें फ्रीजर ऊपर की तरफ होता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? फ्रीजर को फ्रिज में नीचे की तरफ क्यों नहीं लगाया जाता है?

कुछ लोगों को लगता है कि फ्रीजर को ऊपर रखा जाता है, ताकि उसमें जमने वाली आइसक्रीम को छोटे बच्चे निकाल कर न खाएं. लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है. आइए जानते हैं किस वजह से फ्रिज में फ्रीजर को ऊपर की ओर दिया जाता है.

फ्रीजर को ऊपर क्यों रखा जाता है?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि गर्म हवा हल्की और ठंडी हवा भारी होती है. फ्रिज में फ्रीजर वाले कंपार्टमेंट का तापमान सबसे कम रहता है. इसलिए उसके आसपास की हवा भी ज्यादा ठंडी रहती है. अब क्योंकि ठंडी हवा भारी होती है. इसलिए वह नीचे की तरफ आती है और नीचे की गर्म हवा या यूं कहें कि ऊपर के मुकाबले थोड़े अधिक तापमान वाली हल्की हवा ऊपर की तरफ जाती है. 

चलता रहता है साइकल 

यह गर्म हवा ऊपर जाकर फ्रीजर से टकराती है और फिर से ठंडी हो जाती है. ठंडी होने पर यह फिर से नीचे आती है और नीचे की गर्म हवा को रिप्लेस करके वापस ऊपर भेज देती है. इस तरह यह साइकल चलता रहता है और पूरे फ्रिज में तापमान सही बना रहता है.

फ्रीजर नीचे होगा तो...

अगर फ्रीजर को नीचे लगाया जाएगा तो ठंडी हवा भारी होने के कारण नीचे ही रहेगी और ऊपर की गर्म हवा ऊपर ही रहेगी. इस संयोजन में फ्रिज में प्रॉपर कूलिंग नहीं होती है. फ्रीजर को ऊपर रखने का एक फायदा यह भी होता है कि फ्रिज के बंद होने पर फ्रीजर से टकराकर हवा का ठंडे होकर नीचे आने का साइकल चलते रहने के कारण पूरे फ्रिज में प्रॉपर कूलिंग बैलेंस रहती है.

यह भी पढ़ें - आखिर रुक-रुक कर क्यों दौड़ लगाती है छिपकली? बेहद अहम है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oct-7 Government: इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget