एक्सप्लोरर

Liquor: नकली शराब क्या होती है? इससे इतने लोग क्यों मर जाते हैं? यहां जानिए

Poisonous Liquor: मिथाइल एल्कोहल लिवर में पहुंचकर फार्मेल्डिहाइड बन जाता है, जो एक तीव्र जहर है. जिससे लोगों की मौत हो जाती है.

Poisonous Liquor: देश में बड़े पैमाने पर शराब का इस्तेमाल होता है, ऐसे में कुछ आपराधिक सोच वाले लोग नकली शराब बना मुनाफा कमाना चाहते हैं. इसमें उन्हें ज्यादा पैसा मिलता है, लेकिन नकली शराब का सेवन जानलेवा होता है. नकली शराब से मौत का मामला नया नही है. पहले भी ऐसे कई वाक्ये हुए हैं.

दरअसल नकली शराब बनाने का यह पूरा खेल मिथाइल अल्कोहल और इथाइल अल्कोहल का है. इथाइल अल्कोहल, जिससे शराब बनती है, प्राकृतिक प्रक्रमों से तैयार होता है, जबकि मिथाइल अल्कोहल फर्टिलाइजर इंडस्ट्री का वेस्ट होता है. मिथाइल अल्कोहल हमारे शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है.

क्यों होती है नकली शराब से मौत

एक रिपोर्ट के मुताबिक मिथाइल अल्कोहल की केवल 10ml मात्रा ही किसी व्यक्ति को अंधा करने के लिए काफी होती है और इससे उसकी जान भी जा सकती है. डा. भरत के मुताबिक मिथाइल एल्कोहल लिवर में पहुंच कर फार्मेल्डिहाइड बन जाता है, जो एक तीव्र जहर है. जिससे लोगों की मौत हो जाती है. दरअसल, मिथाइल अल्कोहल और इथाइल अल्कोहल दोनों ही देखने में एक जैसे हैं, यहां तक कि इनकी गंध.और नेचर भी एक जैसे होते हैं.

बिना लैब जांच के दोनों की पहचान कर पाना मुश्किल है. शायद यही सबसे बड़ी वजह है कि शराब बनाने वाले इथाइल अल्कोहल सोचकर शराब बनाने समय उसमे मिथाइल अल्कोहल मिला बैठते हैं और शराब जहरीली हो जाती है. एक दूसरी वजह ये भी है कि मिथाइल अल्कोहल मात्र 6 रुपये लीटर मिलता है, जबकि इथाइल अल्कोहल 40 से 45 रुपये लीटर मिलता है. ऐसे में इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ लोग केवल महज थोड़े से मुनाफे के चक्कर में लोगों की जान पर दांव लगा बैठते हैं और जहरीली शराब बना देते हैं.

गुजरात से आता है मिथाइल अल्कोहल

आबकारी अधिकारी वरुण कुमार बताते हैं कि मिथाइल अल्कोहल की सबसे अधिक सप्लाई गुजरात से होती है. यह थिनर और पेंट बनाने के काम आता है. गुजरात से यह केमिकल बड़े-बड़े टैंकरों में भरकर अलग-अलग राज्यों में लाया जाता है. आशंका है कि रास्ते में ट्रक चालक इसे कथित ठेकेदारों को सस्ते दाम में बेच देते हैं और फिर यहीं से जहरीली शराब बनने का खेल शुरू हो जाता है. पूर्व में नकली शराब के मामलों में पकड़े गए कुछ लोगों ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासे किए हैं.

यह भी पढ़ें -

Lime And Lemon: नींबू तो नींबू है फिर ये लाइम और लेमन का क्या चक्कर है? आज दोनों में अंतर भी समझ लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget