एक्सप्लोरर

पेगासस जैसे स्पाईवेयर कैसे आप पर रखते हैं हर पल नजर, जिससे आईफोन जैसी सिक्योर डिवाइस बनाने वाली कंपनी भी परेशान?

Spyware: फोन में हैकिंग के लिए पेगासस स्पाइवेयर सबसे खतरनाक है. तो वहीं इसी बीच एक और स्पाइवेयर मार्केट में आ चुका है. आखिर कैसे काम करता है स्पाइवेयर. क्या है पेगासस स्पाइवेयर की कहानी चलिए जानते हैं

Pegasus Spyware And Mercenary Spyware : दुनिया जैसे-जैसे आधुनिकता की ओर बढ़ती जा रही है. वैसे-वैसे इंसान की निजता यानी प्राइवेसी खतरे में आ रही है. आजकल लोग फोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का काफी इस्तेमाल करते हैं. उनकी बहुत सारी जानकारी इन्हीं में मौजूद होती है. फोन और कंप्यूटर की सिक्योरिटी के लिए भी कंपनियां काफी पुख्ता इंतजाम करती हैं. लेकिन फिर भी आजकल ऐसे स्पाइवेयर आ चुके हैं. 

जो दूर दराज से ही आपके फोन में घुसकर आपका डाटा चुरा लेते हैं. दुनिया में पिछले कुछ समय से पेगासस नाम के स्पाइवेयर ने कई देशों को चिंता में डाल रखा है. आईफोन को सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतरीन फोन माना जाता है. लेकिन एक नए स्पाइवेयर ने आईफोन यूजर्स की भी चिंता बढ़ा दी है. चलिए जानते हैं क्या है पेगासस स्पाइवेयर और मार्केट में आया यह नया स्पाइवेयर. कैसे करते हैं यह स्पाइवेयर ऑपरेट.

ऐसे काम करता है पेगासस स्पाइवेयर 

क्षेत्रफल के मामले में इजरायल भारत के मिजोरम राज्य के बराबर है. लेकिन तकनीक के मामले में इजरायल काफी आगे निकल चुका है. इजरायल की  साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ने पेगासस स्पाइवेयर को बनाया. यह अब तक बनाया गया दुनिया का सबसे खतरनाक स्पाइवेयर है.

फोन चलाने वाले यूजर की बिना परमिशन के ही यह फोन में एक्टिव हो जाता है. इसका नया वर्जन इतना खतरनाक है कि यह मिस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए ही फोन में पहुंच जाता है. पेगासस स्पाइवेयर की खास बात यह है कि यह फोन में मौजूद पासवर्ड प्रोटेक्टेड एप्स को भी अपना निशाना बना लेता है.

पूरे डेटा कर लेता है काॅपी

एक बार अगर यह आपके फोन में पहुंच गया. उसके बाद आप जो भी फोन कॉल करेंगे या मैसेज करेंगे यह उसका डेटा कलेक्ट करके पेगासस ऑपरेटर को भेजता रहता है. इसके साथ ही आपकी व्हाट्सएप टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप्स का डेटा भी यह कलेक्ट करता है. यह फोन की सिर्फ 5% मेमोरी ही खर्च करता है. जिससे यूजर को फोन में उसके मौजूद होने का एहसास भी नहीं होता. 

आईफोन के लिए खतरनाक है मर्सिनरी स्पाइवेयर

अपने अंग्रेजी का शब्द मर्सिनरी सुना होगा. हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जेसन स्टेथम की एक मशहूर फिल्म की सीरीज का नाम भी मर्सिनरी है. जिसमें वह पैसे लेकर लोगों के लिए दूसरे लोगों मारते हैं. यानी एक तरह से कहें तो किराए के गुंडे का काम करते हैं. यही होता है मर्सिनरी का मतलब. हाल ही में मर्सिनरी स्पाइवेयर को लेकर एप्पल कंपनी ने आईफोन यूजर्स को चेतावनी दी है कि इस स्पाइवेयर से सचेत रहें. 

एप्पल कंपनी ने दी चेतावनी

11 अप्रैल को देर रात एप्पल ने इस मर्सिनरी स्पाइवेयर को लेकर चेतावनी जारी की. एप्पल कंपनी ने बताया कि यह स्पाइवेयर आईफोन को हैक करने में सक्षम है. बता दें की आईफोन की सिक्योरिटी बाकी अन्य फोन की तुलना में काफी मजबूत होती है.

ऐसे में अगर कोई स्पाइवेयर आईफोन को भी हैक करने का दम रखता है. तो यकीनन वह बेहद खतरनाक होगा. एप्पल कंपनी ने इसके लिए यूजर्स को लॉकडाउन मोड एक्टिवेट करने की सलाह दी है. इस मोड में फोन की अननोन एप्स कम करना बंद कर देती हैं. 

यह भी पढ़ें: Corona Borealis Explosion: आसमान में फटने वाला है एक तारा... जानिए कब होगी ये दुर्लभ घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anti-Defection Law: क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
BS4 vs BS6: BS-4 के बाद सीधे आ गया BS-6, गाड़ियों में BS-5 क्यों नहीं आया?
BS-4 के बाद सीधे आ गया BS-6, गाड़ियों में BS-5 क्यों नहीं आया?
Green Cracker Guidelines: नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
Nashik Simhastha Kumbh 2027: नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?
नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget