एक्सप्लोरर

What is Myositis: गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च की है 'मायोसाइटिस' बीमारी, जानिए- ये किसी को हो जाए तो क्या होता है?

साल 2022 में लोगों ने गूगल पर 'मायोसाइटिस' बीमारी के बारे में काफी सर्च किया है. तो जानते हैं जब ये बीमारी हो जाती है तो शरीर में क्या बदलाव होते हैं और ये बीमारी कितनी खतरनाक है?

दुनिया साल 2022 को अलविदा कहने जा रही है. इस साल समय-समय पर भारत में कई मुद्दे चर्चा में रहे और लोगों ने इंटरनेट पर उन मुद्दों के बारे में जानने की कोशिश की. हाल ही में आई गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट में पता चला है कि इस साल भारत में लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया. इस रिपोर्ट में ही सामने आया है कि भारत के लोगों ने इस साल एक मायोसाइटिस नाम की बीमारी के बारे में भी काफी सर्च किया है. तो ऐसे में सवाल है कि आखिर लोगों ने किस वजह से गूगल पर यह सर्च किया. इसके अलावा सवाल ये है कि आखिर ये बीमारी कितनी खतरनाक है और जब किसी को ये बीमारी हो जाता है तो उसे क्या होता है यानी बीमारी के लक्षण और प्रभाव क्या है. 

क्यों चर्चा में आया मायोसाइटिस?

सवाल है कि आखिर लोगों ने इस साल मायोसाइटिस के बारे में खोजना क्यों शुरू किया और ऐसा करने के पीछे क्या कारण है. दरअसल, इस साल एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने इस बीमारी के बारे में जिक्र किया था और उन्होंने खुलासा किया था कि वो खुद इस बीमारी का सामना कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बीमारी मायोसाइटिस के बारे में बताया था. उनकी ओर से इस बीमारी के बारे में बताने के बाद से लोग इसके बारे में सर्च कर रहे हैं कि आखिर ये बीमारी क्या है, इस बीमारी में क्या होता है और इसका इलाज संभव है या नहीं. 

क्या होता है मायोसाइटिस?

मायोसाइटिस मसल्स में सूजन या जलन होने की वजह से होता है. इंडियन जर्नल ऑफ रुमेटोलॉजी के अनुसार, दुनिया में एक लाख में से सिर्फ 4-20 लोगों के यह दिक्कत होती है. वैसे इस बीमारी के होने के कारण बहुत कम स्थितियों में ही पता चल पाते हैं. अगर इस बीमारी में होने वाली दिक्कत की बात करें तो इसमें मसल्स में दर्द, सूजन रहती है और कोई भी चीज निगलने में दिक्कत होती है और कई लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है. आम तौर पर इसका असर कंधों, पांव, हिप्स, आर्म्स, पेट और स्पाइनल मसल्स में होता है. जब इसकी दिक्कत ज्यादा हो जाती है तो यह फूड फाइप और आंखों पर भी असर डालता है. 

जब यह बीमारी हो जाती है तो ऊपर बताई गई दिक्कतों के साथ मरीज को बैठने के बाद खड़े होने में, सीढ़िया चढ़ने में और कोई भी सामान उठाने में काफी दिक्कत होती है. जब दर्द की शुरुआत होती है तो मरीज को फीवर, वेट लॉस, मसल्स पेन आदि की दिक्कत भी होती है. इसका पता कुछ खास टेस्ट के जरिए ही चल सकता है. 

क्या है इसका इलाज?

वैसे तो इस बीमारी को लेकर कोई खास दवा नहीं है यानी सिर्फ एक मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है. ऐसे में इस बीमारी से स्टेरॉइड्स और इमूनोसप्रेसिव दवाइयों के जरिए मरीज को राहत दी जाती है. साथ ही फिजिकल थेरेपी, एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और योगा के जरिए भी इलाज में मदद की जाती है. इसके अलावा इस बीमारी में डाइट भी कारगर साबित होती है. 

यह भी पढ़ें- सबसे गर्म क्या है? बिजली, लावा या फिर सूरज! 90 प्रतिशत लोग देते हैं गलत जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थी मुगल दरबार की सबसे ताकतवर महिला? इससे कांपते थे अकबर के बड़े-बड़े वजीर
कौन थी मुगल दरबार की सबसे ताकतवर महिला? इससे कांपते थे अकबर के बड़े-बड़े वजीर
क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget