एक्सप्लोरर

Mob Lynching: क्या होती है मॉब लिंचिंग, आखिर कहां से आया ये शब्द?

Mob Lynching: मॉब लिंचिंग को लेकर अब भारत में सख्त कानून बनाया गया है, साथ ही दिल्ली में भी इसे लेकर एक पॉलिसी को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा.

Mob Lynching: देश में पिछले कुछ सालों में मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं हुईं, जिसमें भीड़ ने किसी एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इन घटनाओं को देखते हुए नए क्रिमिनल लॉ में इस जुर्म के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया. इसके अलावा अब राजधानी दिल्ली में मॉब लिंचिंग को लेकर नई पॉलिसी को मंजूरी मिली है, जिसमें मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को मुआवजा देने की बात कही गई है. आज हम आपको मॉब लिंचिंग के बारे में बताएंगे कि आखिर ये शब्द कहां से आया और इसका क्या मतलब होता है?

क्या होती है मॉब लिंचिंग?
अब अगर मॉब लिंचिंग को आसान भाषा में समझें तो ये तब होता है जब कुछ लोग अपने हाथों में कानून को लेकर फैसला कर देते हैं. यानी अगर किसी शख्स पर चोरी या फिर दुष्कर्म का आरोप है तो कुछ लोगों की भीड़ उसे बीच सड़क मौत के घाट उतार देती है. गो तस्करी, बच्चा चोरी और ऐसे ही कई मामलों में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हमने पिछले कुछ सालों में देखीं. इसमें लोगों की भीड़ तब तक आरोपी शख्स को पीटती रहती है, जब तक उसकी जान नहीं चली जाती. कई मामलों में तो आरोपी को सिर्फ शक की वजह से मार दिया जाता है. 

कहां से आया मॉब लिंचिंग शब्द?
मॉब और लिंचिंग दोनों ही अंग्रेजी के शब्द हैं. मॉब का मतलब भीड़ से होता है, किसी एक जगह पर इकट्ठा हुए लोगों को मॉब कह सकते हैं. अब अगर लिंचिंग की बात करें तो बिना किसी कानूनी ट्रायल के किसी शख्स को अगर मौत की सजा दे दी जाती है तो उसे लिंचिंग कहा जाता है. लिंचिंग शब्द दक्षिण कैरोलिना के लिंच से लिया गया है, यहां पर लोग किसी एक मुद्दे के लिए जमा होते थे, लेकिन इसके बाद भीड़ ने हिंसा शुरू कर दी. कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनमें लोगों की जान गई. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि लिंचिंग शब्द अमेरिका से आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget