एक्सप्लोरर

डार्क बीयर! आखिर इसमें ऐसा क्या है, जिस वजह से इसे फायदेमंद माना जाता है

Dark Beer: वैसे तो अल्कोहल का सेवन सही नहीं रहता है, लेकिन कई रिसर्च में डार्क बीयर के फायदे सामने निकल कर आए हैं. ऐसे में, आइए जानते हैं ये डार्क बीयर क्या होती है और इसके क्या फायदे हैं.

What is Dark Beer: शराब के जानकर यह बात जानते होंगे कि बाजार में कई तरह की शराब मिलती हैं. शराब के प्रकारों में रम, व्हिस्की, वाइन, ब्रांडी, वोडका, टकीला आदि शामिल हैं. हर तरह की शराब में अल्कोहल की अलग-अलग मात्रा होती है. इसी तरह बीयर भी अलग-अलग प्रकार की होती हैं, लेकिन इनमें से डार्क बीयर (Dark Beer) को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आखिर ये डार्क बीयर क्या होती है और कैसे ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है? आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे.

वैसे तो अल्कोहल का सेवन किसी भी रूप में करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, लेकिन अगर आप अच्छी किस्म की बीयर खोज रहे हैं तो डार्क बियर (Dark Beer) बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. ये काफी स्ट्रॉन्ग बीयर होती है. इसीलिए इसे King of Beer भी कहते हैं. हम आपको बता दें कि ये खबर पूरी तरह रिसर्च के आधार पर लिखी गई है. 

क्या है Dark Beer?
डार्क बीयर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं. इसमें अधिक मात्रा में आयरन पाई जाती है. आयरन ब्लड हीमोग्लोबिन के लिए एक जरूरी तत्व है. इसमें पर्याप्त मात्रा में फ्लेवोनाइड्स पोषक तत्व होता है. इसे दवा के रूप में लिया जा सकता है. लिमिट में रह कर पीने पर डार्क बीयर दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है. 

किडनी स्टोन में राहत
फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में 27 हज़ार लोगों पर एक रिसर्च हुई जिससे यह बात सामने आई कि अगर हर दिन डार्क बीयर (Dark Beer) पी जाती है तो किडनी में स्टोन का खतरा 40% तक कम हो जाता है. 

डार्क बीयर हड्डियों के लिए भी फायदेमंद
​मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी ने अपनी एक रिसर्च में बताया कि हर दिन दो ग्लास डार्क बीयर पीने वालों की हड्डियां मज़बूत होती हैं और फ्रैक्चर की आशंका कम होती है, लेकिन ज्यादा बीयर पीने से फ्रैक्चर और हड्डी टूटने का ख़तरा बढ़ भी सकता है. 

दिल और दिमाग के लिए भी फायदा
अमेरिका के ​पेंसिल्वेनिया की एक यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च कहती है कि डार्क बीयर या स्ट्रॉन्ग बियर पीने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है. वहीं, बियर पीने से ब्लड को सर्कुलेट करने वाली धमनियां लचीली हो जाती हैं और रक्त का संचार भी बढ़ जाता है, जिससे थक्का जमने का खतरा भी कम होता है और स्ट्रोक की समस्या में भी राहत आती है.

डिस्क्लेमर: ABP Live किसी भी तरीके से शराब या अल्कोहल को प्रमोट नहीं करता है. यह खबर सिर्फ रिसर्च के आधार पर लिखी गई है. शराब का सेवन किसी भी रूप में हानिकारक हो सकता है.

यह भी पढ़ें -

क्या कोई अलग तरह की शराब है या फिर कुछ और... क्या आप जानते हैं टकीला किसे बोलते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget