एक्सप्लोरर

Knuckle Cracking: उंगलियां चटकाने पर क्यों होती है टक-टक की आवाज, शरीर में छुपे इस राज को नहीं जानते होंगे आप

Knuckle Cracking: कई लोगों की आदत होती है कि वो खाली वक्त में उंगलियां चिटकाते रहते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है और आखिर उंगलियां चटकाने पर टक-टक की आवाज क्यों आती है?

Knuckle Cracking: आपने कई लोगों को देखा होगा कि उनको बैठे-बैठे उंगलियां चटकाने की आदत होती है. चाहे वो कुछ काम कर रहे हों, या फिर अगर स्ट्रेस में हैं तो भी उंगलियां चटकाने से उनको बहुत आराम मिलता है. कई बार ऐसा करना लोगों की आदत में शुमार हो जाता है और वो कहीं पर भी बैठकर ये काम करने लगते हैं. लेकिन उंगलियां चटकाना धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों लहजों से अच्छा नहीं माना गया है. यही वजह से है कि घर बड़े बुजुर्ग से लेकर डॉक्टर्स भी ऐसा करने के लिए मना करते हैं. आज हम आपको इसके पीछे के दोनों राज बताते हैं. 

धर्म के अनुसार उंगलियां क्यों नहीं चटकानी चाहिए

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो उंगलियां चटकाने के लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इसका असर इंसान की आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है. कई लोगों का कहना है कि इसकी वजह से कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति बिगड़ती है, जिससे कि अशुभ फल मिलता है. ऐसा भी कहा जाता है कि उंगलियां चिटकाने से घर में बरकत नहीं होती और इंसान का जीवन दुखों में रहता है. 

उंगलियां चटकाने पर क्यों आती है आवाज

वैज्ञानिक लिहाज से मानें तो उंगलियां चटकाने में जो प्रॉसेस होता है, वही बॉडी के सभी ज्वाइंट्स को चटकाने में भी होता है. दरअसल इन ज्वाइंट्स के बीच में एक फ्लूइड मौजूद होता है, जिसे कि सायनोवियल फ्लूइड कहा जाता है. जब भी आप उंगलियां चिटकाते हैं तो ये फ्लूइड गैस रिलीज करता है, जिससे कि बबल्स बनते हैं. जब यही बबल्स फूटते हैं तो उंगलियां चटकाने पर चट-चट की आवाज आती है. कई बार आपने ये भी नोटिस किया होगा कि जब आप तेजी से चलते हैं, तो भी ज्वाइंट्स से आवाज आती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ये साउंड भी नॉर्मल बुलबुले के फूटने का होता है. इसकी वजह ज्वाइंट्स को जोड़कर रखने वाले टेंडन्स होते हैं, जो कि हड्डियों से मसल्स को जोड़े रखते हैं. 

क्या उंगलियां चटकाने से आर्थराइटिस हो सकता है?

रिपोर्ट्स की मानें तो ये फ्लूइड हड्डियों में ग्रीसिंग का काम करता है और उंगलियां चटकाने से वो कम होने लगता है. अगर आप ज्यादा उंगलियां चटकाते हैं तो ये फ्लूइड धीरे-धीरे कम होने लगता है और जोड़ों की बीमारी यानि आर्थराइटिस हो सकता है. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. उंगलियां चटकाने को लेकर कई तरह की स्टडीज हुई हैं. बहुत सारी मेडिकल स्टडीज से मानती हैं कि अगर उंगलियां चटकाने में आपको दर्द नहीं हो रहा है, तब तो ये ठीक है. 

दरअसल एक रिसर्चर Donald L Unger ने करीब 60 साल तक अपने एक हाथ की उंगलियां चटकाई. लेकिन दूसरे हाथ की उंगलियां नहीं चटकाईं. वो ये समझना चाहते थे कि क्या ऐसा करने से सच में आर्थराइटिस होता है. लेकिन 60 साल के इस प्रॉसेस का नतीजा ये रहा कि उनके दोनों हाथ एक जैसे थे और आर्थराइटिस जैसी कोई समस्या नहीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget