एक्सप्लोरर

What If Oxygen Disappears: 5 सेकेंड के लिए गायब हो जाए ऑक्सीजन तो क्या होगा, क्या खत्म हो जाएगी दुनिया?

What If Oxygen Disappears: अगर सिर्फ 5 सेकंड के लिए धरती से ऑक्सीजन गायब हो जाए तो क्या तबाही मचेगी? जानिए क्या वाकई खत्म हो जाएगी दुनिया और इंसानों से लेकर कंक्रीट की इमारतों पर क्या असर पड़ेगा

What If Oxygen Disappears: ऑक्सीजन को हम सब जीवन का आधार मानते हैं. सांस लेने के लिए यह गैस जितनी जरूरी है, पृथ्वी के वजूद के लिए भी इसका महत्व उतना ही बड़ा है. अक्सर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि अगर कुछ पलों के लिए हवा से ऑक्सीजन गायब हो जाए, तो क्या होगा. बहुत से लोग सोचते हैं कि 5 सेकंड के लिए सांस रोकने से कुछ नहीं होता, इसलिए दुनिया पर भी कोई खास असर नहीं पड़ेगा. लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. अगर धरती से सिर्फ 5 सेकंड के लिए भी शत-प्रतिशत ऑक्सीजन गायब हो जाए, तो पूरी दुनिया में ऐसी तबाही मचेगी जिसकी कल्पना करना भी रोंगटे खड़े कर देता है.

कंक्रीट की इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगी

ऑक्सीजन सिर्फ सांस लेने के काम नहीं आती, बल्कि यह कंक्रीट से बनी संरचनाओं के लिए एक जरूरी बाइंडिंग एजेंट का काम करती है. हमारे आसपास मौजूद सभी बड़ी इमारतें, बांध, पुल और कंक्रीट के मकान बिना ऑक्सीजन के अपनी मजबूती खो देंगे. ऑक्सीजन के अचानक गायब होते ही कंक्रीट के कण एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे और दुनिया की सभी ऐतिहासिक इमारतें, गगनचुंबी अपार्टमेंट और बुनियादी ढांचे पल भर में धूल के ढेर में बदल जाएंगे.

दिन में छा जाएगा घोर अंधेरा और फट जाएंगे कान के पर्दे

हवा में मौजूद ऑक्सीजन सूरज की रोशनी को बिखेरने में मदद करती है. इसके बिना आसमान का रंग पूरी तरह काला हो जाएगा और दिन के समय भी घोर अंधेरा छा जाएगा. इसके साथ ही हमारे आसपास के वायुमंडलीय दबाव में अचानक 21 फीसदी की भारी गिरावट आएगी. वायुदाब में इतनी तेजी से बदलाव होने के कारण इंसानों और जीवों के कान के अंदरूनी हिस्से पर भयंकर दबाव पड़ेगा, जिससे हर एक जीवित प्राणी के कान के पर्दे तुरंत फट जाएंगे.

आसमान में उड़ते विमान धड़ाम से नीचे गिरेंगे

हवा में ऑक्सीजन न होने का सीधा असर हमारे वाहनों पर पड़ेगा. हर उस इंजन में जो ईंधन से चलता है, दहन की प्रक्रिया के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य होती है. चाहे वह सड़क पर चलती कार हो, समुद्र में तैरता जहाज हो या आसमान में उड़ता हवाई जहाज-इन सभी के इंजन 5 सेकंड के लिए पूरी तरह बंद हो जाएंगे. इसके परिणामस्वरूप आसमान में उड़ रहे हजारों विमान सीधे जमीन पर आ गिरेंगे और सड़कों पर चल रही गाड़ियां अचानक ठप हो जाएंगी, जिससे दुनिया भर में भयंकर हादसे होंगे.

यह भी पढ़ें; India Poverty Reduction: भारत में कम हुई गरीबी, दुनिया में अब किस नंबर पर हम?

ओजोन परत होगी नष्ट और जल उठेंगे महासागर

धरती को सूरज की खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचाने वाली ओजोन परत पूरी तरह ऑक्सीजन के अणुओं से बनी है. अगर ऑक्सीजन गायब हुई तो ओजोन परत तुरंत नष्ट हो जाएगी. इसके हटते ही सूरज की तेज किरणें सीधे धरती पर आएंगी और लोगों की त्वचा को बुरी तरह जला देंगी. इसके अलावा पानी का रासायनिक सूत्र H2O है, जिसमें एक हिस्सा ऑक्सीजन और दो हिस्से हाइड्रोजन होते हैं. ऑक्सीजन हटने पर पानी तुरंत अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोजन गैस में बदल जाएगा, जिससे दुनिया भर के महासागर और नदियां भाप बनकर हवा में उड़ने लगेंगी या उनमें भयंकर विस्फोट हो जाएगा. कुल मिलाकर, भले ही इंसान 5 सेकंड के लिए अपनी सांस रोक ले, लेकिन पृथ्वी का भौगोलिक और भौतिक ढांचा पूरी तरह तबाह हो जाएगा.

यह भी पढ़ें; Limpet Mine Attack: कैसे काम करता है चुंबक बम, जो होर्मुज में पहली बार हुआ इस्तेमाल?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Indian Census Penalty Rules; जनगणना में गलत जानकारी दी तो क्या होगा, क्या उठा ले जाएगी पुलिस?
जनगणना में गलत जानकारी दी तो क्या होगा, क्या उठा ले जाएगी पुलिस?
Where Is Patal Lok: जमीन से कितना नीचे माना गया है पाताल लोक, क्या है इसकी सच्चाई?
जमीन से कितना नीचे माना गया है पाताल लोक, क्या है इसकी सच्चाई?
Israel elections 2026: केयरटेकर पीएम नेतन्याहू के पास कितनी ताकत, वे अब कौन से फैसले ले सकते हैं?
केयरटेकर पीएम नेतन्याहू के पास कितनी ताकत, वे अब कौन से फैसले ले सकते हैं?
2027 Census: जनगणना क्यों होती है जरूरी, इसके आंकड़े देखकर क्या करती है सरकार?
जनगणना क्यों होती है जरूरी, इसके आंकड़े देखकर क्या करती है सरकार?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget