एक्सप्लोरर

कितनी कीमत में तैयार होता है Iron Dome? जानिए ईरान के रक्षा बजट पर कितना भारी है इजरायल का ये डोम

इन दिनों चौथरफा दुश्मनों से घिरा इजरायल का आयरन डोम खूब चर्चाओं में है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर ये कितने में तैयार होता है.

ईरान के इसराइल पर मिसाइल्स दागने के बाद युद्ध की संभावना बढ़ गई है. वहीं मिडल ईस्ट देश में ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुए इस हमले का असर ज्यादा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. ऐसे में जानकारों का कहना है कि अगर युद्ध बढ़ता है तो दुनिया भर में महंगाई का खतरा बढ़ जाएगा. वहीं ईरान और इजरायल के बीच युद्ध को लेकर लोग यह जानना चाहते हैं कि ईरान या इसराइल कौन सबसे ज्यादा ताकतवर है? तो चलिए जानते हैं. 

दरअसल, मंगलवार की रात को ईरान ने इसराइल पर एक के बाद एक करके 200 से ज्यादा मिसाइलें दागी. जिसमें ज्यादातर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया, हवा में मिशनों को नष्ट करने में सबसे ज्यादा भूमिका इसराइल के रक्षा कवच कहे जाने वाले आयरन डोम की रही. आयरन डोम इजराइल का 2006 से एक 'सेनापति' की तरह खड़ा हुआ है और दुश्मन के खतरे को भांप के हवा में ही नष्ट कर देता है.

कैसे काम करता है आयरन डोम? 
आयरन डोम विश्व में सबसे अधिक लोकप्रिय वायु रक्षा सिस्टम बन गई है. पूरे इज़रायल में आयरन डोम बैटरियां स्थापित हैं. हर बैटरी में तीन या चार लॉन्चर होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में 20 इंटरसेप्टर मिसाइलें होती हैं.

आयरन डोम रडार से आने वाले रॉकेटों का पता लगाता है और उन पर नजर रखता है और गणना करता है कि कौन से रॉकेट आबादी वाले इलाकों में गिरने की संभावना है. इसके बाद यह इन रॉकेटों पर मिसाइलें दागता है, जबकि बाकी रॉकेटों को खुले मैदान में गिरने के लिए छोड़ दिया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यह निशाने पर आने वाले 90% मिसाइल को मार गिराता है. 

ईरान के रक्षा बजट से तीन गुना ज्यादा आयरन डोम की कीमत
आयरन डोम का जैसा काम है वैसे ही इसकी कीमत भी है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि ईरान का रक्षा बजट न सिर्फ इसके आगे काम पड़ता है बल्कि करीब ईरान के रक्षा बजट से तीन गुना ज्यादा है.

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ईरान का रक्षा बजट 9.95 अरब डॉलर (करीब 83,000 करोड़ रुपये) है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल का रक्षा कवच कहे जाने वाले Iron Dome की लागत तकरीबन 3 लाख करोड़ रुपये है. इस हिसाब से देखें तो जितना ईरान देश की रक्षा पर खर्च कर रहा है, उससे करीब तीन गुना से ज्यादा कीमत का एक हथियार है. 

रक्षा बजट पर कितना खर्च करता है इजराइल?
इसराइल उन देशों में है, जो अपने डिफेंस के लिए भारी-भरकम पैसा खर्च करते हैं. यह अत्याधुनिक तकनीकों और हथियारों के मामले में भी टॉप देशों में शामिल रहा है. इजरायल का रक्षा बजट (Israel Defence Budget) 24.4 अरब डॉलर है.

यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु ताकत बनने के बीच दीवार की तरह खड़ा है इजरायल, हर बार मारे जाते हैं साइंटिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roadside Trees Paint : सड़क किनारे लगे पेड़ों के नीचे क्यों किया जाता है पेंट? जानिए इसके पीछे की वजह
सड़क किनारे लगे पेड़ों के नीचे क्यों किया जाता है पेंट? जानिए इसके पीछे की वजह
Balochistan History: 1947 में आजाद था बलूचिस्तान, फिर कैसे बन गया था पाकिस्तान का हिस्सा?
1947 में आजाद था बलूचिस्तान, फिर कैसे बन गया था पाकिस्तान का हिस्सा?
जिहादी तो सुना होगा लेकिन क्या जिहाद का मतलब जानते हैं आप, कुरान में कितनी बार है इसका जिक्र?
जिहादी तो सुना होगा लेकिन क्या जिहाद का मतलब जानते हैं आप, कुरान में कितनी बार है इसका जिक्र?
India Exports: किस चीज के एक्सपोर्ट से सबसे ज्यादा कमाई करता है भारत, जानें किन देशों को किया जाता है निर्यात?
किस चीज के एक्सपोर्ट से सबसे ज्यादा कमाई करता है भारत, जानें किन देशों को किया जाता है निर्यात?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget