एक्सप्लोरर

VIP Darshan Temples: हर मंदिर में एक्स्ट्रा चार्ज देकर होते हैं VIP दर्शन, जानें इससे कितने करोड़ रुपयों की होती है कमाई?

VIP Darshan Temples: मंदिर में वीआईपी दर्शन का कल्चर बढ़ता जा रहा है. लोग वीआईपी टिकट खरीदकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे मंदिरों की कितनी कमाई होती है.

VIP Darshan Temples: मंदिर में लाखों श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए आते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति के लिए भगवान के दर्शन करने का एक जैसा अनुभव बिल्कुल नहीं होता. ऐसा इसलिए है क्योंकि वीआईपी दर्शन नाम की एक सुविधा तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह राजनेताओं और बड़ी हस्तियों के साथ बड़े दानदाताओं द्वारा ज्यादा पैसे देकर लंबी लाइन से बचकर सीधे दर्शन करने की सुविधा देती है. यह सुविधा कई मंदिरों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण साधन भी बन चुकी है. 

क्या होता है वीआईपी दर्शन 

वीआईपी दर्शन के जरिए लोग तीर्थ यात्रा के दौरान प्रसिद्ध मंदिरों में लगने वाली लंबी लाइनों से बचकर सीधे दर्शन कर सकते हैं. वीआईपी भक्तों को एक अलग प्रवेश द्वार या फिर रास्ते से ले जा कर तेज और ज्यादा आरामदायक अनुभव के साथ मंदिर में सीधा पहुंचाया जाता है. इस सुविधा के लिए मंदिरों द्वारा एक विशेष पास या फिर टिकट जारी किया जाता है. इन पास और टिकट का एक निश्चित शुल्क होता है. आपको बता दें कि इन वीआईपी दर्शन के लिए हर मंदिर में अलग-अलग शुल्क होता है. यह यात्रा के समय और दिन पर भी निर्भर करती है.

 वीआईपी दर्शन शुल्क

तिरुमाला बालाजी मंदिर में वीआईपी दर्शन का शुल्क प्रति व्यक्ति 500 से 10000 रुपए तक है. इससे मिली कमाई का इस्तेमाल मंदिर के बुनियादी ढांचे के रखरखाव, नवीनीकरण और विकास के लिए किया जाता है. ठीक इसी तरह वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी वीआईपी शुल्क हर व्यक्ति 500 रुपए है. आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर सुगम दर्शन प्रणाली का संचालन करता है. यहां वीआईपी दर्शन का शुल्क 1100 रुपए है, लेकिन इस पर्ची में ज्यादा से ज्यादा पांच श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं. इसी के साथ ज्यादा भीड़ वाले दिनों में 500 रुपए की एक और पर्ची की जरूरत होती है. यह मंदिर के लिए आय में वृद्धि करती है. इसके जरिए मात्र 100 दिनों के अंदर ही मंदिर ने लगभग एक करोड़ रुपए की कमाई की थी.

मंदिर के आय के जरिए 

वीआईपी दर्शन मंदिरों की आय का एक बड़ा स्रोत है. लेकिन सिर्फ यह ही एकमात्र योगदानकर्ता नहीं है. मंदिर में दिया जाने वाला चढ़ावा और दान मंदिर की आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी करता है. आपको बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर ने पिछले 5 सालों में लगभग 400 करोड़ टैक्स के तौर पर दिए हैं. इसी के साथ तिरुमाला मंदिर, जिसे भारत का सबसे धनी मंदिर भी कहा जाता है, ने 2014 में 700 करोड़ रुपए कमाए थे. इस आय में वीआईपी दर्शन का काफी बड़ा योगदान था. इसी कड़ी में एक उदाहरण वैष्णो देवी मंदिर का भी है. इस मंदिर ने पिछले पांच सालों में लगभग 130 करोड़ रुपए का जीएसटी भुगतान किया है.

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी पार्टी BJP तो दूसरे नंबर पर कौन-सा राजनीतिक दल? देखें टॉप-5 की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Leaders Luxury Plane: पीएम मोदी, पुतिन या फिर ट्रंप... किस नेता का प्लेन ज्यादा लग्जरी, किसमें आती है राजाओं वाली फीलिंग?
पीएम मोदी, पुतिन या फिर ट्रंप... किस नेता का प्लेन ज्यादा लग्जरी, किसमें आती है राजाओं वाली फीलिंग?
Balochistan Self Declared Independence: 10 से ज्यादा गैस फील्ड और 1200 कोयला खदानें! आखिर क्यों बलूचिस्तान को नहीं छोड़ना चाहता पाकिस्तान?
10 से ज्यादा गैस फील्ड और 1200 कोयला खदानें! आखिर क्यों बलूचिस्तान को नहीं छोड़ना चाहता पाकिस्तान?
बिना फाइटर जेट और टैंक कैसे पाकिस्तान को घुटनों पर लाया बलूचिस्तान? जानें 'दबंग बलोच' ताकतों की हकीकत
बिना फाइटर जेट और टैंक कैसे पाकिस्तान को घुटनों पर लाया बलूचिस्तान? जानें 'दबंग बलोच' ताकतों की हकीकत
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!

वीडियोज

Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget