एक्सप्लोरर

यूपी के हजारों स्कूलों में लगा ताला, जानें पिछले 10 सालों में देश के कितने स्कूल हो चुके हैं बंद

Up Government School Closed: उत्तर प्रदेश में सरकार ने 50 कम बच्चों वाले सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का फैसला किया है. चलिए जानें कि अब तक 10 साल में देश में कितने स्कूलों पर ताला लटक चुका है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है. स्कूलों को मर्ज करने के आदेश से प्रदेश के 27,000 परिषदीय विद्यालय प्रभावित होंगे और इससे लगभग 1,35,000 सहायक शिक्षक, 27,000 प्रधानाध्यापक के पद खत्म हो जाएंगे. इससे शिक्षामित्रों और रसोइयों की सेवाएं भी खत्म हो जाएंगी. दरअसल उत्तर प्रदेश में सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कदम बढ़ाया है. इसके जरिए कक्षा 8 तक सरकारी स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी चल रहा है. चलिए जानें कि देश में पिछले 10 साल में कितने स्कूल बंद हो चुके हैं. 

कौन से स्कूल होंगे मर्ज

उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों की संख्या 1.32 लाख है. ये वे स्कूल हैं, जहां पर प्रदेश सरकार की ओर से 8वीं तक की क्लास चलती है. इन सरकारी स्कूलों को मर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है, जहां पर छात्रों की संख्या 50 से कम है. आदेश में कहा गया था कम छात्र वाले स्कूल को पड़ोस के स्कूल के साथ मर्ज कर दिया जाएगा, वहीं अगर किसी स्कूल के रास्ते में नदी, हाईवे, रेलवे ट्रैक, नाला आदि पड़ता है तो ऐसे स्कूल भी मर्ज कर दिए जाएंगे. अकेले राजधानी लखनऊ में ही 445 प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों का विलय होना है. 

भारत में शिक्षा की स्थिति

भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली संघर्ष कर रही है. ASER 2024 रिपोर्ट की मानें तो सरकारी स्कूलों में केवल 23.4% कक्षा 3 के छात्र ही कक्षा 2 स्तर का पाठ पढ़ने में सक्षम हैं. सार्वजनिक शिक्षा पर व्यय GDP का सिर्फ 4.6% है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 द्वारा निर्धारित 6% के लक्ष्य से कम है. अब जब सरकार ने हाल ही में तमाम स्कूलोंको बंद करने या मर्ज करने का निर्णय लिया है, तो इससे हजारों बच्चों के भविष्य पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. 

पिछले 10 सालों में कितने स्कूल बंद

पिछले 10 सालों की बात करें तो 2014-15 से 2023-24 तक के सरकारी स्कूलों की संख्या में 8% की कमी आई है. जबकि निजी स्कूलों की बात करें तो उनमें 14.9% की बढ़ोतरी देखी गई है. कु वक्त पहले सरकार ने लोकसभा में इस डेटा को शेयर किया था. 2014-15 और 2023-24 के बीच सरकारी स्कूलों की संख्या 11,07,101 से घटकर 10,17,660 हो गई है. जबकि निजी स्कूलों की संख्या 2,88,164 थी, जो कि अब बढ़कर 3,31,108 हो गई है. 

कहां कितने स्कूल घटे

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्रमशः 29,410 और 25,126 की गिरावट देखी गई, जो सरकारी स्कूलों में कुल 89,441 गिरावट का 60.9% है. राज्य के अनुसार बात करें तो मध्य प्रदेश में 24.1% जम्मू कश्मीर में 21.4%, ओडिशा में 17.1%, अरुणाचल प्रदेश में 16.4%, उत्तर प्रदेश में 15.5%, नागालैंड में 14.4%, झारखंड में 13.4%, गोवा में 12.9% और उत्तराखंड में 8.7% की कमी आई है. 

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट रिवीजन में क्या-क्या देखता है चुनाव आयोग? जानें कैसे काटे जाते हैं लोगों के नाम

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget