एक्सप्लोरर

Unmarried Couple: होटल में ठहरने से लेकर कहीं घूमने तक, अनमैरिड कपल के पास होते है ये अधिकार, जान लें, नहीं होना पड़ेगा परेशान

Rights of Unmarried Couple: कई बार घूमने के दौरान अनमैरिड कपल को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. होटल रूम से लेकर पब्लिक प्लेस तक उन्हें दिक्कतें आती हैं.

Travel Tips: अनमैरिड कपल कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उन्हें कई बार सोचना पड़ता है, क्योंकि होटल रूम से लेकर टूरिस्ट स्पॉट तक उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कहीं उन्हें ठहरने के लिए रूम नहीं मिलते तो कहीं जाने की मनाही होती है, जिससे उन्हें परेशानियां होती है. उनकी इसी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार ने कई तरह के नियम और कानून बनाकर उन्हें अधिकार (Rights of Unmarried Couple) दिए हैं. अगर आप इन अधिकारों से अनजान हैं तो आज ही जान लें. इससे आप बेवजह परेशान होने से बच सकते हैं. आइए जानते हैं..
 
होटल में ठहरने के अधिकार
अक्सर देखा जाता है कि कुछ होटल अनमैरिड कपल को साथ में रुकने नहीं देते हैं. एक कानून के मुताबिक कोई भी होटल अनमैरिड कपल को कमरा देने से मना नहीं कर सकता. हालांकि, उनके पास वैलिड आईडी प्रूफ होना चाहिए. ये आईडी प्रूफ दोनों के पास होना चाहिए, जो उन्हें जमा करना होता है.
 
क्या अपने शहर में नहीं मिलता होटल में रूम
अक्सर देखा जाता है कि अनमैरिड कपल को उनके ही शहर में होटल में रूम देने के लिए मना किया जाता है. आपको बता दें कि ऐसा कोई भी नियम नहीं है जो कि अनमैरिड कपल को उनके शहर में होटल में रूम देने से रोकता हो. इसलिए, जब चाहे होटल बुक किया जा सकता है.
 
पब्लिक प्लेस पर जाने का अधिकार
अनमैरिड कपल्स को देश के हर पब्लिक प्लेस पर जाने का या वहां पर समय बिताने का पूरा अधिकार है. इसके लिए कोई भी उन्हें रोक नहीं सकता है. हालांकि, किसी भी पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकतें करने का अधिकार किसी को भी नहीं है, फिर चाहे वो मैरिड कपल हो या अनमैरिड कपल. अश्लील हरकतें करते पाए जाने पर पुलिस आपके खिलाफ मामला भी दर्ज कर सकती है.
 
पुलिस नहीं कर सकती गिरफ्तार
अगर अनमैरिड कपल के पास वैलिड आईडी प्रूफ है और उन्होंने होटल में इसे जमा कर रूम लिया है तो पुलिस उन्हें अरेस्ट नहीं कर सकती है. इसके लिए जरूरी है कि अनमैरिड कपल की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो.
 
किराए पर घर लेने का अधिकार
अनमैरिड कपल को भारत में कहीं पर भी किराए पर घर लेने का पूरा अधिकार है. अपनी पहचान के दस्तावेज देने के साथ रेंट एग्रीमेंट बनवाकर अनमैरिड कपल कहीं भी किराए पर घर में रह सकते हैं.
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होता है बुलेट ट्रेन का ट्रायल, इसमें क्या किया जाता है मॉनिटर?
कैसे होता है बुलेट ट्रेन का ट्रायल, इसमें क्या किया जाता है मॉनिटर?
आपस में भिड़ जाएं पाक और हूती तो कौन पड़ेगा भारी, क्यों बढ़ रही आशंका?
आपस में भिड़ जाएं पाक और हूती तो कौन पड़ेगा भारी, क्यों बढ़ रही आशंका?
काली या सफेद, किस रंग की टंकी में पानी कम होता है गर्म?
काली या सफेद, किस रंग की टंकी में पानी कम होता है गर्म?
ज्यादा सामान ले जाने पर क्यों बढ़ जाता है हवाई किराया, क्या है वजह?
ज्यादा सामान ले जाने पर क्यों बढ़ जाता है हवाई किराया, क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Roti Storage Tips: रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
Embed widget