एक्सप्लोरर

3 फिल्में दिखाकर कितना पैसा कमा लेता है टीवी चैनल?

TV Channels Revenue Modle: TV पर जब कोई फिल्म आती है तो ये न सिर्फ आपका मनोरंजन करती हैं, बल्कि चैनलों की तिजोरी भी भरती हैं. चलिए जानते हैं कि 3 फिल्में दिखाकर कितना पैसा कमा लेता है टीवी चैनल?

TV Channels Revenue Modle: पूरे परिवार के साथ टीवी के सामने बैठकर फिल्में देखना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इन फिल्मों को दिखाकर टीवी चैनल कितना पैसा कमा लेता है? तो भारत में टीवी इंडस्ट्री एक विशाल बाजार है ये आपको फिल्में दिखाकर करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं चलिए जानते हैं कि लगातार तीन फिल्में दिखाकर कितना पैसा कमा लेता है टीवी चैनल?

विज्ञापन से होती है बंपर कमाई

टेलीविजन की कमाई का संबंध आपसे जुड़ा है. आप जितनी देर तक कोई पिक्चर देखेंगे चैनल की कमाई उतनी होगी. दरअसल, टीवी चैनल्स के कमाई का सबसे बड़ा जरिया एडवर्टाइजमेंट यानि विज्ञापन होते हैं. इसमें से आधे से ज्यादा पैसा विज्ञापनों से आता है. फिल्में टीवी चैनलों के लिए सोने का खजाना हैं, क्योंकि ये दर्शकों को टीवी से जोड़े रखती हैं. जब दर्शक बढ़ते हैं तो चैनल की रेटिंग यानी TRP बढ़ती है और TRP का मतलब है विज्ञापनदाताओं की भीड़. ज्यादा TRP मतलब ज्यादा कमाई.

फिल्में कैसे आती हैं?
 
टीवी चैनल फिल्मों को प्रोड्यूसर्स से खरीदते हैं. कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद पहले OTT प्लेटफॉर्म्स पर जाती है, फिर टीवी चैनलों को बेची जाती है. एक औसत हिंदी फिल्म के टीवी राइट्स करोड़ों में होती है. तीन फिल्मों के लिए चैनल को 15 से 30 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं ये फिल्मों की लोकप्रियता पर डिपेंड करती है. लेकिन असली खेल तो इसके बाद शुरू होता है.

विज्ञापनों की कमाई

चैनल की सबसे बड़ी कमाई विज्ञापनों से होती है. एक बड़े चैनल जैसे स्टार प्लस, जी टीवी या सोनी पर अगर फिल्म की TRP अच्छी है, तो 10 सेकंड के विज्ञापन का रेट 2 से 5 लाख रुपये तक हो सकता है. एक फिल्म 2.5 घंटे की होती है, जिसमें 8-10 विज्ञापन ब्रेक आते हैं. यानी कुल 20-30 मिनट का विज्ञापन समय. हर ब्रेक में 5-6 विज्ञापन चलते हैं. इस हिसाब से एक फिल्म से 1 से 2 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. तीन फिल्मों के लिए ये रकम 3 से 6 करोड़ तक पहुंच सकती है. 

स्पॉन्सरशिप और अन्य कमाई

चैनल सिर्फ विज्ञापनों पर नहीं रुकते. कई बार बड़े ब्रांड्स पूरी फिल्म को स्पॉन्सर करते हैं. ऐसी स्पॉन्सरशिप से 1-2 करोड़ रुपये अलग से आ सकते हैं. इसके अलावा चैनल पुरानी फिल्मों को बार-बार दिखाकर भी कमाई करते हैं, क्योंकि तब राइट्स का खर्चा पहले ही निकल चुका होता है. कुछ चैनल डीटीएच या केबल ऑपरेटर्स से भी अतिरिक्त फीस लेते हैं क्योंकि वो अपने पैकेज में इसे बेचते हैं.

इसे भी पढ़ें-कैसे होती है आईपीएल में टीम मालिकों को कमाई, जान लीजिए पूरा गणित

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट
देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट
Jharkhand Student Protest: झुकेगा नहीं साला... झारखंड छात्र आंदोलन में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पुष्पा भाऊ, वीडियो वायरल
झुकेगा नहीं साला... झारखंड छात्र आंदोलन में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पुष्पा भाऊ, वीडियो वायरल
इस्लामिक नाटो के पास कितना पैसा, कौन निभाएगा अमेरिका वाला रोल?
इस्लामिक नाटो के पास कितना पैसा, कौन निभाएगा अमेरिका वाला रोल?
पाकिस्तान का भारत, तो सऊदी अरब और तुर्किए का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
पाकिस्तान का भारत, तो सऊदी अरब और तुर्किए का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget