एक्सप्लोरर

भूकंपरोधी और सामान्य बिल्डिंग में क्या फर्क होता है? क्या सच में ये भूकंप आने से गिरती नहीं हैं

Turkiye Earthquake: भूकंपरोधी इमारत में भूकंप के दौरान जब नींव हिलती है तो सिर्फ उसके नीचे के आइसोलेटर्स हिलते हैं और पूरी इमारत स्थिर बनी रहती है.

Earthquake Resistant Building: तुर्की में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप (Earthquake) ने भारी तबाही मचाई. एक के बाद एक कई शक्तिशाली झटकों से सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गईं. जिसमें दबकर तकरीबन 1500 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में भूकंपरोधी इमारतों की जरूरत महसूस होती है. ये इमारतें काफी हद तक भूकंप के झटकों को झेल लेती हैं और होने वाले नुकसान को कम कर देती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि भूकंपरोधी घर बनाने में सामान्य घर के लागत का 5 से 10 फीसदी ही ज्यादा खर्च होता है. ये सामान्य इमारतों से अलग होती है. एक सवाल यह भी है कि क्या सच में इन इमारतों पर भूकंप का कोई असर नहीं होता? क्या कितना भी तीव्र भूकंप आ जाए, ये नहीं गिरेंगी? 

क्या सच में भूकंप में नहीं गिरती ये इमारतें?
सच तो यह है कि दुनिया में कहीं भी ऐसी कोई इमारत नहीं हो जो 100 फीसदी भूकंपरोधी हो. इंजीनियर और आर्कियोलॉजिस्ट अभी भी किसी ऐसी चीज की खोज में हैं, जो पृथ्वी से भी अधिक मजबूत हो. किसी भी इमारत के भूकंप सहने की क्षमता उस इमारत की बनावट, इस्तेमाल किए गए मैटेरियल्स और डिजाइन पर निर्भर करती है. भूकंपरोधी इमारतों (Earthquake Resistant Buildings) को बनाने में निर्माण प्रक्रिया बहुत मायने रखती है. 

कई कारकों पर होती है निर्भर
भूकंप से बचने के लिए बनाई गई इमारतों का प्राथमिक लेआउट अलग तरह से तैयार किया जाता है. ये इमारतें विशेष मैटेरियल्स और बीम से बनाई जाती हैं. इससे यह भूकंपों के झटके से बची रहती हैं. इन इमारतों का मैटेरियल और बीम, भूकंपों के झटके को रोक लेते हैं. किसी भी इमारत को भूकंपरोधी बनाने के लिए आगे लिखे तरीके अपनाए जाते हैं.

मजबूत नींव
इमारत को भूकंपरोधी बनाने के लिए उसकी नींव को जमीन के ऊपर तक रखें. नींव को बेस आइसोलेशन के जरिए मजबूत किया जा सकता है. बेस आइसोलेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें भूकंप के दौरान जब इमारत की नींव हिलती है तो सिर्फ उसके नीचे के आइसोलेटर्स हिलते हैं और इमारत स्थिर बनी रहती है.

कंस्ट्रक्शन्स स्ट्रक्चर को मजबूत बनाना
इमारतों की स्ट्रक्चर को क्रॉस ब्रेसिज़ और शीयर वॉल तकनीक से मजबूत बनाया जाता है. इमारत को मजबूत करने के लिए मोमेंट-रेसिस्टेंट फ्रेम और डायाफ्राम भी बेहद जरूरी होते हैं.

शीयर वॉल
शीयर वॉल इमारतों में भूकंप के झटके को रोकने में मदद कर सकते हैं. ये कई पैनलों से बने होते हैं और भूकंप के दौरान इमारत को टिके रहने में मदद करते हैं. 

मोमेंट रेसिस्टेंट फ्रेम्स
मोमेंट रेसिस्टेंट फ्रेम्स इमारत के डिजाइन में प्लास्टिसिटी प्रदान करते हैं. इस तकनीक के इस्तेमाल से इमारत भूकंप के कारण लगने वाली शॉकवेव का विरोध करने में सक्षम होती है.

मैटेरियल की भी होती है भूमिका
हालांकि, इतना सब होने के बाद यह गारंटी तो नहीं होती कि कितना भी तीव्र भूकंप आने पर वह इमारत नहीं गिरेंगी, लेकिन एक लिमिट तक का भूकंप इनपर बेअसर रहता है. भूकंपरोधी इमारत बनाने के लिए, निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का भी खास रोल होता है. भूकंप के दौरान होने वाले कंपन और तनाव से बचने के लिए मैटेरियल्स में लचीलापन होना चाहिए, जैसे लकड़ी या स्टील. स्ट्रक्चरल स्टील काफी हद तक इमारतों को बिना टूटे झुकने की सुविधा देता है. इसके अलावा, लकड़ी एक नमनीय और हल्का मैटेरियल है.

यह भी पढ़ें -

HIG, LIG, MIG... ये सब घरों के टाइप होते हैं! आज आप जान लीजिए आपका घर कौनसे टाइप का है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेस ईयर बदलने से कैसे बदल जाते हैं GDP के आंकड़े, इसका कितना बड़ा रोल?
बेस ईयर बदलने से कैसे बदल जाते हैं GDP के आंकड़े, इसका कितना बड़ा रोल?
क्या पुलिस बिना वारंट के आपका घर चेक कर सकती है, जानें क्या कहते हैं नियम?
क्या पुलिस बिना वारंट के आपका घर चेक कर सकती है, जानें क्या कहते हैं नियम?
आजादी की रात जब दिल्ली में 12 बजे, तब बॉम्बे-कलकत्ता की घड़ी में कितना वक्त था?
आजादी की रात जब दिल्ली में 12 बजे, तब बॉम्बे-कलकत्ता की घड़ी में कितना वक्त था?
किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?
किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget