एक्सप्लोरर

इस एक ही पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल! लाखों में है इसकी कीमत

न्यूयॉर्क के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए एक ऐसा पेड़ तैयार किया जिसपर 40 तरह के फल लगते हैं.

Tree of 40: प्रकृति में वातावरण को संतुलित करने के साथ-साथ पेड़-पौधे हमें भोजन और बाकी जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराते हैं. इनसे हमें सब्जी, फूल, फल लकड़ी आदि प्राप्त होते हैं. हर तरह की सब्जी, फूल और फल आदि के लिए अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे होते हैं. प्रकृति का यह नियम है कि किसी एक पेड़ पर एक ही प्रकार का फल लगता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक जगह प्रकृति के इस नियम को तोड़ दिया गया है. जी हां, वहां एक ही पेड़ पर 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हैं. यह सुनकर शायद बहुत से लोगों को इसपर यकीन न हो, लेकिन यह सच है. आइए जानते हैं

Tree of 40: प्रकृति में वातावरण को संतुलित करने के साथ-साथ पेड़-पौधे हमें भोजन और बाकी जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराते हैं. इनसे हमें सब्जी, फूल, फल लकड़ी आदि प्राप्त होते हैं. हर तरह की सब्जी, फूल और फल आदि के लिए अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे होते हैं. प्रकृति का यह नियम है कि किसी एक पेड़ पर एक ही प्रकार का फल लगता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक जगह प्रकृति के इस नियम को तोड़ दिया गया है. जी हां, वहां एक ही पेड़ पर 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हैं. यह सुनकर शायद बहुत से लोगों को इसपर यकीन न हो, लेकिन यह सच है. आइए जानते हैं इस अनोखे पेड़ के बारे में...

न्यूयॉर्क के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने इस अनोखे कारनामे को सच कर दिखाया है. ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए उन्होंने एक पेड़ पर 40 किस्म के फल उगाने में कामयाबी हासिल की है. इस अनोखे पेड़ को 'ट्री ऑफ 40' नाम दिया गया है, जिसमें चेरी, बेर, सतालू, खुबानी आदि 40 तरह के फल लगते हैं.

कैसे हुई शुरुआत?

प्रोफेसर वॉन बताते हैं कि उन्होंने 2008 में ट्री ऑफ 40 प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी. प्रोफेसर वॉन बताते हैं कि एक बार एक बगीचे में 200 तरह के पेड़ों को देखकर वो हैरान हो गए और वह बगीचा फंड की कमी के कारण काफी गंदा भी था. इसमें कई पुरानी प्रजातियों के पेड़ लगे थे. वॉन ने रिसर्च के लिए इस बगीचे को लीज पर ले लिया और यहां ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से रिसर्च शुरू की.

क्या होती है ग्राफ्टिंग तकनीक?

सालों की मेहनत के बाद उन्होंने ऐसा पेड़ तैयार किया, जिसमें 40 तरह के फल लगते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकेन ने अब तक ऐसे 16 ऐसे पौधे म्यूजियम, गार्डन और कला प्रदर्शनियों आदि को को गिफ्ट किए हैं. दरअसल, ग्राफ्टिंग एक प्लांटिंग की तकनीक है जिसमें सर्दियों में पेड़ की एक टहनी को कली समेत काटकर अलग कर लिया जाता है और इसे मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है.

एक ही पेड़ की कीमत लगभग 19 लाख

टहनी और पेड़ को जोड़ने वाली जगह पर एक खास लेप लगाया जाता है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. यह सब करके इस जगह पर सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है. इसके बाद टहनी धीरे-धीरे पेड़ से अपने आप जुड़ जाती है और इसमें फल लगने लगते हैं. इसे ही ग्राफ्टिंग कहा जाता है. साल 2014 तक प्रोफेसर ने ऐसे 16 पेड़ तैयार कर लिए थे. यह पेड़ जितना खास है उतनी ही महंगा भी है. एक ही ट्री ऑफ 40 की कीमत करीब 19 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें: भारतीय मैप में श्रीलंका को हमेशा क्यों दिखाया जाता है? जानिए क्या है इसके पीछे की खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget