एक्सप्लोरर

सोना बेच-बेचकर रईस हो गए ये देश, कौन-सा देश हर साल प्रॉडयूस करता है कितना सोना?

Top Gold Producing Country: सोने का महत्व सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी बहुत है. इसीलिए तो दुनिया के बड़े-बड़े देश सोना बेचकर अमीर हो चुके हैं. कौन सा देश कितना सोना उत्पादित करता है.

भारत में सोने की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं. 24 कैरेट सोने का रेट करीब एक लाख के आसपास पहुंच गया है. सोना पिछले कुछ सालों में मंहगाई से बचाव के लिए एक आदर्श विकल्प साबित हुआ है. कीमतें बढ़ें या घटें निवेशकों के बीच में सोना एक जरूरी निवेश के रूप में उभरकर सामने आया है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े देश हर साल सैकड़ों टन सोना प्रोड्यूस करते हैं और वो सोना बेच-बेचकर रईस बन चुके हैं. चलिए आपको इन देशों के बारे में बताएं और यह भी बताएंगे कि कौन सा देश कितने टन सोना प्रोड्यूस करता है.

सोने का महत्व

सोना न सिर्फ कीमती धातु है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय स्थितरता का भी प्रमुख स्तंभ है. 1800 और 1900 के दशकों में सोना वैश्विक वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न हिस्सा हुआ करता था, उस वक्त कई देशों ने अपनी मुद्रा को सोने के भंडार से जोड़ दिया था. लेकिन आज भी सोने का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि बढ़ता ही जा रहा है. आज भी सोना सुरक्षित और स्थिर भंडार के रूप में देखा जा रहा है, खासतौर से आर्थिक अस्थिरता के वक्त. जब किसी देश में अर्थव्यवस्था संकट में होती है तो सोनेके भंडारण उसकी वैश्विक साख को मजबूत करते हैं. 

सबसे ज्यादा सोना उत्पादित करने वाले देश

  • सबसे ज्यादा सोना उत्पादित करने वाले देशों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चीन का है. चीन करीब एक दशक से दुनिया में सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता माना जाता है और यह हर साल करीब 368.3 टन सोने का उत्पादन करता है. चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उत्पादक देश माना जाता है. 
  • इसके बाद नंबर आता है रूस का. रूस हर साल 331.1 टन सोना उत्पादित करता है. साल 2019 में रूस ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा सोना उत्पादक वाला देश बना था. 
  • रूस के बाद ऑस्ट्रेलिया तीसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 तक अपने उत्पादन में बढ़ोतरी की है. यह देश में लगभग 327.8 टन सोना प्रोड्यूस करता है.
  • अमेरिका का नंबर चौथे स्थान पर है. अमेरिका हर साल करीब 190.2 टन सोना हर साल प्रोड्यूस करके अमीर बन चुका है. 2021 में देश के सोने के उत्पादन में नेवादा राज्य का योगदान 80% था. देश का सोने का शुद्ध निर्यात लगभग 9 बिलियन डॉलर था.
  • पांचवें नंबर पर कनाडा का नाम है. कनाडा के पास 2020 में 12.3 बिलियन डॉलर के उत्पादन मूल्य के साथ 170.6 टन भंडार थे. 30 दिसंबर 2020 के आंकड़ों की मानें तो कनाडा ने यूनाइटेड किंगडम को 6.5 मिलियन औंस या अपने सोने का 70% निर्यात किया था, जिसका मूल्य 23.7 बिलियन डॉलर था, जो पिछले वर्ष के 22.3 बिलियन डॉलर से 6% अधिक था.

यह भी पढ़ें: आजादी की पहली लड़ाई तो पता होगी, लेकिन कब लड़ी गई थी आखिरी जंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget