एक्सप्लोरर

Guinness World Records 2022: ये हैं 2022 के टॉप 5 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जिन्होंने सबकों चौंका दिया था

Guinness World Records 2022: बड़े-बडे कामों के साथ साल 2022 दुनिया के सबसे छोटे आदमी के नाम भी रहा. ईरान के अफशिन इस्माइल दुनिया के सबसे छोटे कद के आदमी बने.

घर में कैलेंडर अब बदल गया है और साल 2022 पीछे छूट गया. लेकिन पीछे छूटे साल में कई ऐसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बने हैं जिन्होंने सबको चौंका दिया था. चाहे वह मशरूम-थीम वाली हीरों की अंगूठी की डिजाइन हो या फिर 5 साल की ब्रिटिश लड़की का किताब लिखना. इन सब वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने साल 2022 को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं टॉप गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे.

शरीर पर सबसे ज्यादा टैटू का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टैटू आज के दौर के लिए फैशन का एक थीम बन चुका है. लेकिन कोई इसके लिए कितना पागल हो सकता है, ये जानना हो तो आपको अर्जेंटीना के गैब्रिएला और विक्टर ह्यूगो पेराल्टा से मिलना चाहिए.  इस कपल ने सबसे ज्यादा शारीरिक बदलाओं के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस जोड़ी के शरीर पर कुल 84 टैटू हैं. साल 2022 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका भी नाम शुमार किया गया और इन्हें 'मोस्ट बॉडी मॉडिफिकेशन फॉर अ मैरिड कपल' के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से नवाजा गया.

5 साल की ब्रिटिश लड़की ने किताब लिखी

किताब लिखना कोई हल्का काम नहीं है. बड़े-बड़े लोग सालों मेहनत और कोशिश करते हैं फिर भी किताब नहीं लिख पाते हैं. लेकिन एक ब्रिटिश लड़की ने ये कारनामा 5 साल में ही कर दिखाया. दरअसल, पांच साल की बेला जे डार्क साल 2022 में अपनी खुद की लिखी किताब पब्लिश करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति होने का नया रिकॉर्ड बनाया है. उनकी किताब का नाम है द लॉस्ट कैट, जिसकी  1,000 कॉपियों से अधिक बिकी हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का इस पर कहना था कि डार्क और उनकी मां, चेल्सी सीमे ने किताब को बनाने और उसे चित्रित करने में साथ मिलकर काम किया था. इस किताब को ओरेगन स्थित प्रकाशक जिंजर फेयर प्रेस द्वारा जारी किया गया था.

24,679 हीरों से बनी अंगूठी

एक हीरा जिसके पास होता है वह खुद को अमीर समझता है. हमारे समाज में उस व्यक्ति को धनी माना जाता है जिसके पास हीरे की अंगूठी होती है, लेकिन सोचिए क्या होगा जब आपके पास एक हीरे की अंगूठी हो और उसमें 24,679 हीरे लगे हों. ये कारनामा किया था केरल के एक जोहरी ने. इसके लिए इस जोहरी को साल 2022 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट के अनुसार, इस अंगूठी को "अमी" के रूप में जाना जाता है, जिसका आकार किसी मशरूम की तरह है. इसको बनाने के लिए 24,679 असली हीरों का इस्तेमाल हुआ है.

साइकिल पर रूबिक क्यूब सॉल्व करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपने कई रूबिक क्यूब सॉल्व करने वालों को देखा होगा. जल्दी से जल्दी रूबिक क्यूब सॉल्व करने वालों के भी रिकॉर्ड के बारे में पढ़ा होगा. लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है, जो साइकिल चलाते-चलाते रूबिक क्यूब सॉल्व कर देता हो. साल 2022 इसका भी गवाह बना. सर्वज्ञ कुलश्रेष्ठ जो एक भारतीय लड़का है,उसने ये कारनामा कर के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, साइकिल पर सबसे तेज़ रुबिक क्यूब सॉल्व करने का रिकॉर्ड सर्वज्ञ ने बनाया है.

दुनिया के सबसे छोटे आदमी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बड़े-बडे कामों के साथ साल 2022 दुनिया के सबसे छोटे आदमी के नाम भी रहा. ईरान के अफशिन इस्माइल दुनिया के सबसे छोटे कद के आदमी बने. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने उनकी लंबाई नापी जो 65.24 सेंटिमीटर (2 फीट 1.6 इंच) थी. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, वह पिछले रिकॉर्ड वाले इंसान से 7 सेंटीमीटर यानी करीब 2.7 इंच छोटे हैं. यह रिकॉर्ड इसे पहले कोलंबिया के एडवर्ड नीनो हेरनानडेज के पास था, जिनकी उम्र 36 साल की थी.

ये भी पढ़ें: ये थीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग वर्जिन महिला, सौ साल से ज्यादा थी उम्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Longest Living Creature: पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाला जीव कौन-सा, जानें किसकी कितनी उम्र?
पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाला जीव कौन-सा, जानें किसकी कितनी उम्र?
India Ethanol Production: गन्ने से कितना एथेनॉल बनाता है भारत, चीनी के लिए कितना बचता है?
गन्ने से कितना एथेनॉल बनाता है भारत, चीनी के लिए कितना बचता है?
Race Course Mosque: PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget