एक्सप्लोरर

क्या खराब ब्रेड से बनता है टोस्ट? टोस्ट खाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

ब्रेड और टोस्ट या रस्क खाने में भले ही टेस्टी लगते हो, लेकिन इनके बनने को लेकर कई तरह की कहानियां फेमस हैं. कहा जाता है कि अगर कोई इन्हें बनते हुए देख ले तो खा ही नहीं पाएगा, जानते हैं क्या है सच्चाई?

आज भी टोस्ट चाय, दूध के साथ खाए जाने वाले फेवरेट स्नैक्स है. बड़ी संख्या में लोग आज भी टोस्ट खरीदते हैं और चाय, दूध के साथ इसे खाते हैं. खाने में लोगों को टोस्ट काफी टेस्टी लगता है, लेकिन इससे जुड़ी कई नेगेटिव जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है. इसके अलावा टोस्ट को बनाए जाने के प्रोसेस को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं. कई लोगों का कहना होता है कि जो एक्सपायरी ब्रेड होती है, उससे टोस्ट बनाए जाते हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अगर टोस्ट को बनते हुए देख लिया जाए तो इसे लोग खाना बंद कर देंगे. 

ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये टोस्ट बनता कैसे है और किस वजह से इसके लिए कहा जाता है कि इसे बनते हुए देख लें तो कोई टोस्ट खाना पसंद नहीं करेगा. तो जानते हैं इसे बनाने के प्रोसेस से जुड़ी हर एक बात...

क्या खराब ब्रेड से बनते हैं टोस्ट?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह बात गलत है कि इन्हें खराब ब्रेड के चूरे से बनाया जाता है. टोस्ट बनाने की प्रोसेस अलग होती है और अब तो मशीनों के इस्तेमाल से टोस्ट बनाए जाते हैं, जिसमें सफाई का भी खास ध्यान रखा जाता है. ऐसे में यह कहना गलत है कि टोस्ट को गंदी तरीके से बनाया जाता है और एक बार इसे बनते देख लें तो कोई इसे कभी नहीं खा पाएगा.

फिर बनता कैसे है?

टोस्ट को बनाने के लिए प्रमुख तौर पर मैदा का ही इस्तेमाल होता है और मैदा में कई अन्य चीजों का इस्तेमाल करके इसे बनाया जाता है, जिसमें नमक आदि शामिल है. इसके बाद इन सभी को मिक्स किया जाता है. मिक्स करने की प्रोसेस काफी देर तक चलती है ताकि यह अच्छे से मिक्स हो जाए और एक क्रीम की तरह हो जाए. एक बार इसके अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसके बन बनाए जाते हैं, जैसे रोटी बनाने के लिए आटे से बनाए जाते हैं. इसके बाद इन्हें लंबे बन में बदला जाता है और उन्हें बेक करने का प्रोसेस शुरू किया जाता है. 

फिर इन्हें दो अलग अलग तरीके से बेक किया जाता है और बाद में इन्हें टोस्ट की शेप में काट लिया जाता है. इसके बाद फिर से दूसरी मशीनों में इसे फिर से बेक किया जाता है. तीन बार बेक होने के बाद यह टोस्ट में तब्दील हो जाता है. ज्यादा बेक करने की वजह से ही यह काफी टाइट और कुरकुरे हो जाते हैं. बता दें कि बड़े प्लांट में सारा काम मशीनों से होता है, लेकिन छोटे प्लांट में मजदूर हाथ से पूरा प्रोसेस करते हैं, जिस वजह से कई लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं. 

यह भी पढ़ें- पानी की टंकी प्लेन क्यों नहीं होती है, इनके बीच-बीच में ये लाइंस किस काम के लिए होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget