एक्सप्लोरर

क्या होती है टिल्टिंग ट्रेन, जो जल्द ही भारत में आने वाली है... इनमें नॉर्मल ट्रेन से क्या अलग होगा?

भारतीय रेलवे ने टेक्नोलॉजी के मामले में काफी ग्रोथ की है. हाईटेक सुविधाओं से लेकर हाई स्पीड ट्रेनों तक रेलवे काफी आगे बढ़ा है. अब टिल्टिंग ट्रेन की खबरें भी आ रही हैं, जो जल्द ही भारत में आने वाली है.

भारतीय रेलवे ने हाई स्पीड ट्रेनों को लेकर काफी काम किया है और देश में कई हाई स्पीड ट्रेनों की शुरुआत भी हुई है. वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेन आने के बाद अब टिल्टिंग ट्रेन की बात हो रही है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में जल्द ही टिल्टिंग ट्रेन की शुरुआत हो सकती है और इस टेक्नोलॉजी के आने से दूरियां और भी कम लगने लगेगी और सफर और भी कम होने लग जाएगा. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये टिल्टिंग ट्रेन होती क्या है और इसका किस तरह से फायदा मिलता है. तो आज हम आपको टिल्टिंग ट्रेन से जुड़ी हर एक बात के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप समझ जाएंगे कि यह नॉर्मल ट्रेन से अलग कैसे होती है. 

क्या है टिल्टिंग ट्रेन की टेक्नोलॉजी?

अभी भारत की प्रीमियम ट्रेनों में से एक वंदे भारत ट्रेनों में भी यह टेक्नोलॉजी लाने पर काम चल रहा है. नई ट्रेनों के साथ ही वंदे भारत में भी ये टेक्नोलॉजी विकसित की जाएगी, ताकि वो भी टिल्टिंग ट्रेन की तरह काम कर सके. यह खास तरह की टेक्नोलॉजी होती है, जिससे घुमावदार ट्रेन में ट्रेन को चलाने में मदद मिलती है. इससे घुमावदार ट्रैक पर भी तेज स्पीड में ट्रेन जा सकती है. अभी तेज स्पीड ट्रेन को घुमावदार ट्रैक पर कम स्पीड में गुजारना होता है, लेकिन इस तकनीक के आने के बाद ट्रेन उसी स्पीड में घुमावदार ट्रैक से भी गुजर सकेगी. इससे टाइम की काफी बचत होगी. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब तेज स्पीड में घुमावदार ट्रैक से ट्रेन गुजरती है तो अंदर रखे सामान के स्लाइड होने का डर रहता है और जो लोग खड़े रहते हैं, उनके बैलेंस गड़बड़ाने का डर रहता है. इस वजह से ट्रेन को धीरे स्पीड में घुमाया जाता है, लेकिन टिल्टिंग ट्रेन में या इस टेक्नोलॉजी वाली ट्रेन में यह दिक्कत नहीं होगी. इससे ट्रेन मुड़ाव के हिसाब से खुद ही अपनी बैलेंस सेट कर पाएगी. इनकी खास बात ये होगी कि ये ब्रॉड गेज पटरियों पर भी आसानी से चल पाएंगी और हाई स्पीड से अपना सफर पूरा कर पाएगी. यह मोटरसाइकिल की तरह काम काम करेगी और घुमाव पर हल्के झुकाव के साथ ट्रेन आगे बढ़ेगी. 

बता दें कि अभी इटली, पुर्तगाल, फीनलैंड, रूस, चेक रिपब्लिक, यूके, स्विट्जरलैंड, चीन, जर्मनी जैसे देशों में इस टेक्नोलॉजी का इसतेमाल हो रहा है, जिससे यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य घुमाव के दौरान ट्रेन का बैलेंस बनाए रखना है. अब देखना है कि ये ट्रेनें भारत में कब एंट्री कर सकती हैं, वैसे माना जा रहा है कि 2025 तक ये टेक्नोलॉजी भारतीय ट्रैक पर भी देखने को मिलेगी. 

यह भी पढ़ें- क्या सही में चांद को देखकर गुर्राते हैं भेड़िया? ऐसी तस्वीर तो आपने देखी होगी, आज जानिए उसकी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
Aurangzeb: औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
Petrol Diesel Rates: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget