एक्सप्लोरर

Hippopotamus: इस जानवर का पसीना होता है पिंक, जानिए इसके पीछे का साइंस

हाथी और गैंडा के बाद दरियाई घोड़े को सबसे वजनी जानवर माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दरियाई घोड़े का पसीना पिंक कलर का होता है. जानिए आखिर इसके पीछे की वजह क्या है.

दुनियाभर में लाखों प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं. सभी जानवरों की अपनी अलग-अलग विशेषता होती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे विशाल जानवर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका हाथी और सफेद गैंडे के बाद नाम लिया जाता है. जी हां हम दरियाई घोड़ा की बात कर रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि दरियाई घोड़ा का पसीना पिंक रंग का होता है. आज हम आपको दरियाई घोड़ा के बारे में बताएंगे.  

दरियाई घोड़ा

दरियाई घोड़ा को हाथी और गैंडे के बाद सबसे विशाल और भारी जानवर माना जाता है. ये एक ऐसा जानवर है, जो अपना ज्यादातर समय पानी में गुजारता है. दरियाई घोड़े यानी हिप्पोपोटामस का ग्रीक में मतलब “नदी का घोड़ा” होता है. ये जानवर अपने बड़े-बड़े दांत और आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. सवाल ये है कि क्या दरियाई घोड़ों का पसीना गुलाबी रंग का होता है.

पिंक पसीना

जानकारी के मुताबिक दरियाई घोड़ों में नर 10.8 से 16.5 फीट की लंबाई तक पहुंच सकते हैं. वहीं इनका वजन 4.50 टन तक हो सकता है, जबकि मादा दरियाई घोड़े का वजन 1.35 टन तक होता है. वहीं इनके गुलाबी पसीने के पीछे इनका शरीर है. दरअसल दरियाई घोड़े के शरीर से पिंक कलर का ऑयल निकलता है, यही पसीने जैसा नजर आता है.

सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में बॉयोलॉजी की प्रोफेसर और आईयूसीएन एसएससी हिप्पो स्पेशलिस्ट ग्रुप की को-ऑथर रेबेका लेविसन ने बताया कि दरियाई घोड़े का पसीना गुलाबी होता है. लेविसन ने बताया कि यह पसीना नहीं बल्कि स्किन का स्राव है, जो सनस्क्रीन और एंटीबायोटिक और एंटीमाइक्रोबियल कंपाउंड का एक कॉम्बो है.

जानकारी के मुताबिक दरियाई घोड़े का पसीना इस जानवर के म्यूकस ग्लैंड से निकलने वाला एक ऑयली स्राव है. हालांकि इसे कभी-कभी लाल पसीना या खूनी पसीना भी कहा जाता है. दरअसल ये हिप्पोसुडोरिक एसिड और नॉर-हिप्पोसुडोरिक एसिड का कॉम्बिनेशन है. ये दोनों पदार्थ दरियाई घोड़े की हेल्थ की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
मादा दरियाई घोड़ा 10 साल की उम्र के आसपास सेक्शुअल मैच्योरिटी तक पहुंच जाती हैं. वहीं इनकी प्रेग्नेंसी आठ महीने तक चलती हैं. जानकारी के मुताबिक ये हर दो साल में एक बच्चे को जन्म देती हैं. दरियाई घोड़े पानी में ही बच्चे को जन्म देते हैं. वहीं दूसरे जानवरों से बचने के लिए बच्चा लगभग सात साल की उम्र तक अपनी मां के साथ रहता है.

दरियाई घोड़े की संख्या बहुत कम 

द इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर दरियाई घोड़ों को विलुप्त होने की दिशा में बढ़ रहे हैं. इनके मांस, चर्बी और बाहर के दांत के लिए अवैध तस्करी के कारण भी इनका शिकार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan: आज अमेरिका में है भारत पाकिस्तान का मैच... जानिए वहां दोनों में से किस देश के लोग ज्यादा रहते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
Embed widget