एक्सप्लोरर

इस देश ने खुद खत्म कर दिए थे अपने परमाणु हथियार, नहीं तो 9 नहीं दुनिया में होती 10 महाशक्ति 

दुनिया में फिलहाल 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं. इनमें अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. हालांकि, एक ऐसा भी देश है जिसने 6 परमाणु बम बना लिए थे.

दुनिया में जब भी खतरनाक हथियारों की बात होती है तो परमाणु बम का जिक्र सबसे पहले आता है. दरअसल, परमाणु बम ऐसे हथियार हैं, जो मानव सभ्यताओं के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. परमाणु बम कितने घातक हो सकते हैं इसकी बानगी दुनिया को पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देखने को मिली थी, जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे. इस हमले में दोनों शहरों की करीब 1.50 लाख से ज्यादा आबादी खत्म हो गई थी. इतना ही नहीं, परमाणु बम से निकले रेडिएशन का असर सालों तक रहा. 

बहरहाल, दुनिया में ऐसे 9 देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं. इन देशों में अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. दुनिया में इस समय जितने भी परमाणु हथियार हैं, उसमें 90 फीसदी हथियार अमेरिका और रूस के पास ही हैं. दुनिया में किसी अन्य देश को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं है, लेकिन क्या आप ऐसे देश के बारे में जानते हैं जिसके पास अपने परमाणु हथियार थे, लेकिन उसने खुद ही उन्हें नष्ट कर दिया था. 

तो दुनिया में होते 10 परमाणु शक्ति संपन्न देश

दुनिया में फिलहाल 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिसमें केवल पांच देशों को ही इन्हें आधिकारिक तौर पर रखने का अधिकार है. इन देशों में अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और ब्रिटेन शामिल हैं, जिन्होंने न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी के आने से पहले ही परमाणु हथियार विकसित कर लिए थे. इसके अलावा दुनिया के अन्य चार देश भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया इस संधि को नहीं मानते हैं. इन देशों के अलावा एक ऐसा भी देश है, जिसने परमाणु हथियार विकसित कर लिए थे. यह देश है दक्षिण अफ्रीका. 

खुद खत्म कर लिए थे अपने हथियार

दुनिया के 9 परमाणु शक्ति संपन्न देशों के अलावा दक्षिण अफ्रीका ऐसा 10वां देश था, जिसने परमाणु हथियार विकसित कर लिए थे. इसकी पुष्टि खुद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रेडरिक विलियम डी क्लार्क ने की थी. उन्होंने संसद में दिए एक भाषण में कहा थ कि दक्षिण अफ्रीका ने छह परमाणु बम बना लिए थे. हालांकि, न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी  में शामिल होने से पहले ही इस देश ने अपने परमाणु हथियारों को खत्म कर लिया था. 1993 में राष्ट्रपति क्लार्क ने इसकी पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि सैन्य जरूरतों के लिए देश का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बंद कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: वो तानाशाह जिससे अमेरिकी भी खाते थे खौफ, इसे खत्म करने के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर देश को भी लेनी पड़ी थी दूसरे देश की मदद

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget