एक्सप्लोरर

गर्मी के दिनों में ही दिखती है ये खास पक्षी, हवा में उड़ते हुए करती है शिकार

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण पक्षी भी घने जंगलों में छिपने को मजबूर हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पक्षी ऐसी भी है, जो सिर्फ गर्मी के समय ही दिखती है.जानिए इस पक्षी का क्या नाम है

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण इंसानों के साथ जानवरों की हालत भी बेहद खराब है. गर्मी के कारण कई बार पक्षियों की मौत भी हो जाती है. लेकिन क्य़ा आप जानते हैं कि एक ऐसी पक्षी भी है, जो इस गर्मी के समय ही अपने घर की तरफ लौटकर आते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ये पक्षी आखिर गर्मी के वक्त ही अपने घोंसले की तरफ लौटकर क्यों आते हैं. 

शाह बुलबुल 

बता दें कि इंडियन पैराडाईस फ्लाईकैचर को हिंदी में सुल्तान बुलबुल या शाही बुलबुल के नाम से जाना जाता है. दिखने में यह एक सुंदर व आकर्षक पक्षी है, जो गहरे जंगलों में भी आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है. हालांकि इनके नर व मादा के रंग में अंतर होता है. नर पक्षी का रंग चांदी की तरह सफेद चमकीला होता है, इसके सिर का रंग चमकीला काला व पूंछ के बीच वाले पंख काफी लंबे होते हैं. इसकी पूंछ एक रिबन की तरह दिखती है और इसकी लंबाई लगभग दस इंच तक होती है. वहीं इसकी चोंच गोलाई में नीले-काले रंग की होती है और आंखें काली तथा आंखों का घेरा नीले व काले रंग का होता है. वहीं इसके पंजे छोटे होते हैं. इसके अलावा मादा पक्षी के शरीर का ऊपरी हिस्सा बादामी भूरे रंग का तथा नीचे का हिस्सा स्लेटी सफेद होता है. 

गर्मी के दिनों में दिखते हैं ये पक्षी

जानकारी के मुताबिक मई से जुलाई माह तक शाह बुलबुल का प्रजनन काल होता है. जिस कारण से यह पक्षी अपने घोंसले से अधिक दूर नहीं जाते हैं. वहीं सर्दियों के मौसम में ये पक्षी देश के दक्षिणी हिस्सों में प्रवास कर जाते हैं. आमतौर पर देखा जाता है कि कई चिड़िया सर्दियों के मौसम में प्रवास करने भारत आती हैं, लेकिन यह एक स्थानीय प्रवासी पक्षी है. जो गर्मियों के समय में माइग्रेट करके अपने निवास स्थान पर आता है. ये पक्षी अक्सर कम गहराई वाले जलाशय के करीब खाली मैदान की झाड़ियों में घोंसला बनाते हैं.

बता दें कि इंडियन पैराडाईस फ्लाईकैचर यानी शाही बुलबुल पक्षी का मुख्य भोजन मक्खी तथा अन्य उड़ने वाले कीट होते हैं. ये पक्षी उड़ते हुए कीड़ों का शिकार बहुत तेजी से करती है. आमतौर पर देखा गया है कि जंगलों में ये पेड़ों, उनके नीचे उगी घास और झाड़ियों के ऊपर उड़ रहे कीटों को उड़ते हुए ही खाते हैं. ये पक्षी पेड़ों पर ही रहते हैं. क्योंकि पंजे छोटे होने के कारण इन्हें जमीन पर बैठने में परेशानी होती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget