एक्सप्लोरर

2035 में कैसी हो जाएगी यह दुनिया? 350 से ज्यादा एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

अगले 10 सालों में दुनिया के हालात और बदतर हो जाएंगे. एक्सपर्ट का मामला है कि अमेरिका का आर्थिक और कूटनीतिक प्रभुत्व भी कम होगा. वहीं परमाणु हथियारों और आउटर स्पेस में युद्ध छिड़ने की संभावना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस ने दुनिया ध्यान वाशिंगटन की ओर खींचा है. दरअसल, इस बहस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'तीसरे विश्व युद्ध' का जिक्र करना आम बात नहीं है. इस शब्द ने दुनिया के कई देशों को हिलाकर रख दिया है. इसके बाद लंबे समय से तीसरे विश्व युद्ध पर चल रही बहस ने अब और जोर पकड़ ली है. 

एक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक मामलों के 100 से ज्यादा एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले 10 सालों में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है. इस दौरान अमेरिका, रूस और चीन जैसे बड़े देशों के बीच युद्ध छिड़ सकता है. दरअसल, 357 पॉलिटिकल स्ट्रैटिजिस्ट और विदेश मामलों के एक्सपर्ट के बीच एक सर्वे किया गया, जिसमें 10 में से 4 का मामना था कि 2035 तक अमेरिका, रूस और चीन के बीच बड़ा युद्ध छिड़ सकता है. यह सर्वे वाशिंगटन में इंटरनेशनल सिक्योरिटी और ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पर्टी जैसे विषयों पर वैश्विक मामलों के थिंक टैंक 'अटलांटिक काउंसिल' की ओर से किया गया है. इस सर्वे में वर्तमान घटनाओं का विश्लेषण किया गया. 

परमाणु हथियारों और आउटर स्पेस में होगी लड़ाई

सर्वे में शामिल 40 फीसदी से ज्यादा एक्सपर्ट्स ने कहा कि 2035 तक अमेरिका, रूस और चीन जैसे बड़े देशों के बीच विश्व युद्ध की आशंका बनी हुई है. यह युद्ध काफी खतरनाक हो सकता है. दरअसल, इस दौरान परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका तो है ही साथ ही यह युद्ध आउटर स्पेस में भी हो सकता है. विशेषज्ञों ने कहा है कि इसका सबसे हालिया उदाहरण, 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूएस स्पेस फोर्स की स्थापना है . 

तीसरे विश्व युद्ध के बाद यह है सबसे बड़ा खतरा

अगर दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से बच भी गई तब भी यहां रह रहे इंसानों की हालत खराब होने वाली है. दरअसल, एक्सपर्ट इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के लिए दूसरी सबसे बड़ी समस्या होगा. 10 में से 3 एक्सपर्ट ने इस बात पर सहमति जताई है. उनका कहना है कि तेजी से बदल रही जलवायु मानवता के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है. 

ये भी है एक समस्या

आने वाले 10 सालों में दुनिया के सामने सिर्फ तीसरे विश्व युद्ध और क्वाइमेट चेंज जैसी चुनौती नहीं हैं. कई एक्सपर्ट का कहना है कि दुनिया में एक नई महामारी फैल सकती है, जो वैश्विक आबादी के सामने बड़ी चिंता की वजह होगी. 1.7 फीसदी एक्सपर्ट ने इस पर सहमति जताई है और दुनिया को नई महामारी के प्रति आगाह किया है. इसके अलावा 5.1 फीसदी का कहना है कि बढ़ता वित्तीय ऋण दुनिया को 2035 तक पंगु बना देगा. 

बदतर हो जाएगी दुनिया

सर्वे में कहा गया है कि आने वाले सालों में दुनिया के हालत और बदतर हो जाएंगे. अगले 10 सालों में यूक्रेन के लिए युद्ध अच्छा नहीं होगा और अमेरिका का आर्थिक और कूटनीतिक प्रभुत्व भी कम होगा. अटलांटिक काउंसिल के सर्वे में शामिल 62 फीसदी एक्सपर्ट का मानना है कि एक दशक में दुनिया आज की तुलना में बदतर हो जाएगी, जबकि 38 फीसदी का कहना है कि दुनिया और बेहतर होगी. एक्सपर्ट का कहना है परमाणु युद्ध और क्लाइमेट इमरजेंसी सबसे बड़ा मुद्दा हैं. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका और चीन में युद्ध हुआ तो क्या होगा भारत का रुख? इतिहास के इन पन्नों में छिपा है जवाब

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget