एक्सप्लोरर

महिलाओं के हों या पुरुषों के...अंडर गार्मेंट्स को लेकर इन देशों में है अजीबो गरीब नियम कानून

अंडर गार्मेंट्स को लेकर अमेरिका और स्पेन में ही नहीं थाईलैंड में भी कानून होने का दावा किया जाता है. यहां के कानून के बारे में सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे.

अंडर गार्मेंट्स दुनिया के हर देश में लोग पहनते हैं. आप किसी भी लिंग से हों, किसी भी उम्र के हों... अंडर गार्मेंट्स सभी पहनते हैं. हालांकि, आज हम आपको जिन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, उन जगहों को लेकर दावा किया जाता है कि वहां अंडर गार्मेंट्स को लेकर तरह तरह के कानून हैं. सोशल मीडिया पर तो इन दावों को लेकर जम कर बहस भी हो रही है. चलिए अब आपको इन जगहों के बारे में और अंडर गार्मेंट्स को लेकर बनाए गए तथाकथित अनोखे कानूनों के बारे में बताते हैं.

अमेरिका के कानून

अमेरिका में कुछ जगहें ऐसी हैं जिनके बारे में दावा किया जाता है कि यहां अंडर गार्मेंट्स को लेकर अनोखे नियम कानून हैं. जैसे यहां के मिनेसोटा के बारे में कहा जाता है कि यहां ऐसा नियम है कि महिलाओं और पुरुषों के अंडर गार्मेंट्स एक साथ सुखाना गैरकानूनी है. वहीं अमेरिका के ही मिसौरी के बारे में कहा जाता है कि यहां लड़कियां इनरवियर नहीं पहन सकतीं.

स्पेन के कानून

स्पेन के शहर सविल बारे में दावा किया जाता है कि वहां आप अपने अंडर गार्मेंट्स बाहर नहीं सुखा सकते. दरअसल, वहां यह कानून है कि अगर कोई अपने अंडर गार्मेंट्स बाहर सुखा रहा है तो वह इसे सीधे तौर पर लोगों को दिखाते हुए ना सुखाए, बल्कि किसी कपड़े से ढक कर सुखाए. हालांकि, अगर कोई टूरिस्ट यहां गया है और उसने ऐसा कर दिया तो उसे सिर्फ समझा कर छोड़ दिया जाता है. लेकिन अगर यह गलती आप दोबारा करते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है.

थाईलैंड का कानून

अंडर गार्मेंट्स को लेकर अमेरिका और स्पेन में ही नहीं थाईलैंड में भी कानून होने का दावा किया जाता है. कहा जाता है कि थाईलैंड में अंडर गार्मेंट्स को लेकर कानून है कि यहां बिना अंडर गार्मेंट्स पहने कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं जा सकता. हालांकि, इस कानून को बनाने के पीछे वहां की सरकार का क्या उद्देश्य है इस बारे में कोई ठोस आधार नहीं मिले. लेकिन अगर आप थाईलैंड घूमने जा रहे हैं तो अंडर गार्मेंट्स के इस नियम कानून के बारे में जरूर जान लीजिए.

ये भी पढ़ें: जल्द बदल जाएंगे नेवी ऑफिसर्स की रैंक्स के नाम... जानिए अभी क्या-क्या नाम हैं और कौन होता है सबसे सीनियर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget