एक्सप्लोरर

ये 6 देश ऐसे हैं जहां शादी करके आप आसानी से पा सकते हैं नागरिकता, जानिए क्या होती है प्रकिया

कई लोगों का सपना होता है कि वो अपने पसंद के शहर में बसना चाहते हैं.हर देश में नागरिकता पाने के लिए नियम अलग-अलग होते हैं.लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां पर आप शादी के बाद आसानी से नागरिकता पा सकते हैं.

कई लोगों का सपना अपने पसंद की जगह पर बसने का होता है. लेकिन हम सभी लोग जानते हैं कि भारत समेत दुनियाभर के देशों में नागरिकता पाने के लिए अलग-अलग नियम होते हैं. आज हम आपको 6 ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां पर आप आसानी से नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं. जानिए इन 6 देशों में बसने को लेकर क्या नियम हैं. 

शादी के बाद मिलेगी नागरिकता

आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां पर शादी के बाद नागरिकता बहुत आसानी से मिल जाती है. मध्य यूरोपी के हॉलैंड देश में हर कोई बसना चाहता है. यहां पर नागरिकता पाने के लिए अगर आप किसी से शादी करते हैं, तो आपको नागरिकता बहुत आसानी से मिल जाएगी, 

नीदरलैंड्स 

नीदरलैंड्स में देश की नागरिकता प्राप्त करने की योग्यता सामान्य रूप से न्यूनतम 5 वर्ष होती है. लेकिन अगर आप यहां के किसी नागरिक से शादी करते हैं, तो इन नियमों में थोड़ी ढील दी जाती है. अगर आप यहां अपने पार्टनर के साथ लगातार 3 साल तक रहते हैं, तो आप नागरिकता के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं. 

जर्मनी

जर्मनी भी एक ऐसा देश है, जहां जाने का सपना या बसने का सपना हर किसी का होता है. लेकिन इमिग्रेशन प्रक्रिया की वजह से वो सपना पूरा नहीं हो पाता है. लेकिन अगर आप यहां के किसी नागरिक से शादी करते हैं, उसके बाद आपको यहां की नागरिकता आसानी से मिल जाती है. हालांकि शादी करने के बाद आपको यहां जर्मनी सीखनी पड़ेगी, जो कि नागरिकता हासिल करने के लिए एक अहम हिस्सा है. वहीं कानूनी रूप से जर्मनी में अपनी पत्नी के साथ 3 साल की अवधि के लिए निवास भी करना होगा. इस तरह आपको नागरिकता के लिए आवेदन में रखा जाएगा. हालांकि यहां जर्मनी सीखने के दौरान आपको कुछ पैसे भी दिए जाएंगे.

ब्राज़ील 

ब्राजील अमेरिका का और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है. यहां भी आसानी से नागरिकता नहीं मिलती है. लेकिन शादी के जरिए यहां पर काफी आसानी से नागरिकता मिल जाती है. ब्राजील में यदि आप ब्राजीलियाई से विवाहित हैं, तो आपको अपने प्रेम संबंध के एक वर्ष के भीतर नागरिकता प्रदान की जा सकती है. वहीं ब्राजील के बाहर के लोगों को शादी के बाद 4 साल के बाद आसानी से नागरिकता मिल जाती है. 

स्विट्ज़रलैंड 

स्विट्ज़रलैंड में भी शादी के बाद आसानी से नागरिकता मिल जाती है. ये दक्षिण-मध्य यूरोप में स्थित एक भूमि से घिरा और पहाड़ी देश है. अगर आप अपने पार्टनर से यानी स्विस नागरिक से शादी करते हैं, तो आपको आसानी से नागरिकता मिल जाती है. हालांकि कामकाजी या रेजिडेंस परमिट के माध्यम से स्विट्जरलैंड की नागरिकता को प्राप्त करने में समय लगता है.  अगर आप कानूनी रूप से यहां पांच साल से रह रहे हैं और 3 साल से स्विट्जरलैंड के नागरिक के साथ शादी को हो चुके हैं, तो नागरिकता पाने के योग्य हैं. 

स्पेन

स्पेन भी बेहद खूबसूरत देशों में से एक है. यहां पर शादी करके स्पैनिश नागरिकता हासिल करना बेहद आसान है. स्पेन में नागरिक बनने का सबसे आसान तरीका यहां पर किसी स्पैनिश नागरिक शादी करना है. आप अगर किसी स्पैनिश से शादी करते हैं और केवल एक वर्ष के लिए टैक्स का भुगतान करते हैं, तो आप नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए खुद ही ही योग्य हो जाएंगे. 

मेक्सिको

मेक्सिको में भी आप पत्नी या पति के साथ रहने के दो साल बाद नागरिकता के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं. उसके अलावा मैक्सिकन पासपोर्ट के लिए भी योग्य हो जाते हैं. जहां आप 134 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'इलाहाबाद से लंगड़ा चला लाहौर तक पहुंचा'...  आम का वो किस्सा, जिसके बाद पाकिस्तान से अकबर के पास आया ये मैसेज

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget