एक्सप्लोरर

प्लेन खरीदने के लिए लगी है लंबी लाइन... आज ऑर्डर दिया तो 6 साल बाद मिलेगी डिलेवरी

विमान कंपनियों का कहना है कि उनके पास इस वक्त प्लेन के कई ऑर्डर पहले से मौजूद हैं. यह आर्डर दुनियाभर से आ रहे हैं, इस वजह से अब अगर कोई प्लेन का ऑर्डर देता है तो उसे डिलीवरी मिलने में समय लगेगा.

आज भारत में आप कोई भी कार या बाइक खरीदने किसी भी शोरूम में चले जाएं तो आपको तुरंत डिलीवरी नहीं मिलती. इसके लिए आपको महीनों का लंबा इंतजार करना पड़ता है. जो कार ज्यादा डिमांड में होती है उनके लिए तो लोग 1 साल तक का इंतजार करते हैं. लेकिन ज्यादातर यह कार या बाइक सस्ते होते हैं, जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है. लेकिन अगर आप कोई बहुत महंगी गाड़ी खरीदने जाएं तो उसकी डिलीवरी या तो आपको तुरंत मिल जाएगी या फिर कुछ दिनों में गाड़ी आपके पास होगी. हालांकि, अगर हम आपसे कहें कि भारत अब एक ऐसा देश बन गया है जहां हवाई जहाज खरीदने के लिए भी आपको लाइन में लगना होगा और लंबा इंतजार करना होगा तो आप क्या कहेंगे.

कितने साल करना पड़ता है इंतजार

दरअसल, कुछ दिनों पहले यह खबर आई कि अपने एयरलाइन बिजनेस को बढ़ाने के लिए एयर इंडिया ने 400 से ज्यादा प्लेन का आर्डर दिया है. इसके बाद निजी एयरलाइन कंपनियों ने भी अपने बिजनेस को और ज्यादा फैलाने के लिए नए प्लेन का आर्डर देना शुरू कर दिया. इसमें पहले नंबर पर रही देश की नई एयरलाइन कंपनी इंडिगो, जिसने नए विमान के ऑर्डर दिए. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह रही कि इंडिगो ने आज जो आर्डर दिया है उसकी डिलीवरी उसे 6 साल बाद मिलेगी. यानी इंडिगो को नए विमान साल 2029 में मिलेंगे.

इतनी देर क्यों हो रही है

दरअसल, विमान निर्माण कंपनियों का कहना है कि उनके पास इस वक्त प्लेन के कई ऑर्डर पहले से मौजूद हैं. यह आर्डर दुनियाभर से आ रहे हैं, इस वजह से अब अगर कोई प्लेन का ऑर्डर देता है तो उसे डिलीवरी मिलने में समय लगेगा. इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि कोविड के दौरान विमान बनाने वाली कंपनियों का काम बिल्कुल ठप पड़ा था. सप्लाई चैन भी बंद थी जिसकी वजह से विमान बनाने के लिए जरूरी सामान चाहिए. वह विमान निर्माता कंपनियों के पास पहले से मौजूद नहीं थे. ऐसे में आप जब इन विमान निर्माता कंपनियों को लगातार आर्डर मिल रहे हैं तो वह चाह कर भी समय पर इसकी डिलीवरी नहीं कर पा रही हैं.

ये भी पढ़ें: कीतनी है एक जेटपैक सूट की कीमत? इसे पहन कर हवा में उड़ेंगे भारतीय सेना के जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget