एक्सप्लोरर

कितनी है एक जेटपैक सूट की कीमत? इसे पहन कर हवा में उड़ेंगे भारतीय सेना के जवान

आपको बता दें इस जेटपैक सूट को ब्रिटिश कंपनी ग्रेविटी इंडस्ट्रीज ने तैयार किया है. चीन की ओर से बढ़ते खतरे को देखकर भारत सरकार ने अपने सैनिकों के लिए इस सूट का टेंडर जारी किया है.

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें देखा जा सकता था कि एक इंसान जेटपैक सूट पहने हवा में उड़ रहा है. यह इंसान कोई और नहीं बल्कि ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के फाउंडर रिचर्ड ब्राउनिंग थे, जिन्होंने इंडियन आर्मी को डेमो देने के लिए आगरा में उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि भारत अपने सैनिकों को और सशक्त बनाने के लिए उन्हें इस जेटपैक सूट से भी लैस करने वाला है.

अभी फिलहाल भारत सरकार ने सिर्फ 48 जेटपैक सूट खरीदने का टेंडर जारी किया है, लेकिन भविष्य में यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है. आपको बता दें अगर भारतीय सैनिक इस आधुनिक तकनीक से लैस होंगे तो वह किसी भी जगह पर आसानी से पहुंच सकते हैं. उन जगहों पर भी सैनिक उड़कर पहुंच जाएंगे जहां हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर को पहुंचने में समस्या आती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस जेटपैक सूट में कौन सी तकनीक इस्तेमाल होती है और इसकी कीमत क्या है.

इस सूट को किसने तैयार किया है

आपको बता दें इस जेटपैक सूट को ब्रिटिश कंपनी ग्रेविटी इंडस्ट्रीज ने तैयार किया है. चीन की ओर से बढ़ते खतरे को देखकर भारत सरकार ने अपने सैनिकों के लिए इस सूट का टेंडर जारी किया है. यह सूट 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सैनिकों को हवा में उड़ा सकती है और वह जहां चाहें उन्हें बहुत ही सेफ तरीके से लैंड करा सकती है.

इस जेटपैक सूट की कितनी कीमत है

मीडिया में छपी जानकारी के मुताबिक, इस एक जेटपैक सूट की कीमत लगभग 3.4 करोड रुपए है. इस सूट को वर्ल्ड फास्ट नाम दिया गया है. इस सूट में 5 गैस टरबाइन को भी अटैच किया गया है. जिनकी मदद से सैनिक हवा में उड़ते हैं. सबसे बड़ी बात कि इस सूट को पहन कर कोई भी सैनिक 12000 फीट ऊंचाई तक जा सकता है. हालांकि इसमें जो बात सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली है, वह यह है कि इस सूट को केवल वही पहन कर उड़ सकता है जिसका वजन 80 किलोग्राम के आसपास हो.

ब्रिटेन की नेवी भी कर चुकी है इसका ट्रायल

ऐसा नहीं है कि केवल भारतीय सैनिक ही इस सूट को पहनेंगे. ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने भी जेटपैक सूट का ट्रायल कर लिया है. 3 महीने पहले ही ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने अपने ट्रायल का एक वीडियो भी जारी किया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रॉयल नेवी के जवान जेटपैक सूट पहने एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के चारों ओर उड़ान भर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मिल गया बौनों का देश! खुदाई में मिली ममी से लेकर जिंदा इंसान तक...यहां सब बौनें हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget