एक्सप्लोरर

एक ऐसा सर्च इंजन, जो यूजर के सर्च करने पर करता है पौधारोपण! अब तक लगा चुका है इतने करोड़ पेड़

Tree Plantation: आज हम आपको एक ऐसे अनोखे सर्च इंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूजर के एक बार सर्च करने पर एक पौधा लगाने का दावा करता है. आइए जानते हैं इस अनोखे सर्च इंजन के बारे में.

Ecosia Search Engine: टेक्नालॉजी से भरे इस युग में आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन है. लगभग हर घर तक इंटरनेट की पहुंच है. जब भी हमें इंटरनेट पर कुछ सर्च करना होता है तो हम झट से गूगल (Google) खोलकर उसपर अपना सवाल या अपनी बात लिख देते हैं. जिसके बाद गूगल हमें उसका परिणाम दिखाता है. दरअसल, गूगल एक सर्च इंजन है. जिसका काम सिर्फ चीजों को सर्च करके आपके लिए एक जगह पर लाना होता है. वैसे तो गूगल के अलावा भी कई और सर्च इंजन हैं, लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल गूगल का ही किया जाता है. 

आज हम आपको एक ऐसे अनोखे सर्च इंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूजर के एक बार सर्च करने पर एक पौधा लगाने का दावा करता है. यानी जब भी कोई इसपर कुछ सर्च करता है, इस कंपनी की तरफ से एक पौधा लगाया जाता है. सुनने में यह काफी मजेदार लग रहा है. आइए इसके बारे में थोड़ा और जानें...

15 करोड़ पेड़ लगा चुकी है कंपनी

दरअसल, इस सर्च इंजन का नाम इकोसिया (Ecosia GmBH) है. यह एक जर्मन कंपनी है. जिसे वहां के एक इंजिनियर ने साल 2009 में बनाया था. यह गूगल की ही तरह एक सर्च इंजन है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह ज्यादा प्राइवेट है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब तक 15 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का दावा करती है.

कमाई का 80% करती है दान

हम जब भी किसी सर्च इंजन पर कुछ सर्च करते हैं तो उससे सर्च इंजन का रेवेन्यू जेनरेट होता है. यानी आपके सर्च करने से कंपनी की कमाई होती है. द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, इकोसिया सर्चिंग और advertising से होने वाली कमाई का 80 फीसदी दुनियाभर में होने वाले पेड़ लगाने के शोधों और पेड़ लगाने के लिए दान कर देता है.

45 सर्च से एक पेड़ लग जाता है

कंपनी के मुताबिक, कोरोनाकाल में इसके यूजर्स की संख्या में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसका मुख्य कारण था लोगों का जलवायु के मुद्दों के प्रति तेजी से जागरूक होना. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिश्चियन क्रोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पृथ्वी को बचाने की लड़ाई में वन सबसे सस्ते और सबसे तत्काल प्रभावी कारक हो सकते हैं. क्रोल ने कहा कि औसतन, इकोसिया पर प्रत्येक 45 सर्च से एक पेड़ लगाने के लिए पर्याप्त लाभ होता है, जिसकी कीमत 0.25 डॉलर है.

यह भी पढ़ें - क्या साही अपने कांटे शूट कर सकती है? जानिए क्यों इसपर हमला करते ही जानवर मर जाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget