एक्सप्लोरर

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े

देश में फांसी की सजा पाने वाले कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. चलिए जानते हैं कि कानूनी प्रक्रिया में देरी के कारण अदालतों में दया याचिकाओं और डेथ वारंट के कितने मामले लंबित हैं.

मेरठ का वो खौफनाक नीला ड्रम केस, जिसने पूरे देश की रूह कंपा दी थी, एक बार फिर सुर्खियों में है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान के साथी साहिल को जब हाल ही में अदालत ने फांसी का सजा सुनाई, तो पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली. लेकिन इस फैसले ने एक बड़े सवाल को फिर से जिंदा कर दिया है, क्या ट्रायल कोर्ट का फैसला आते ही दोषियों को फंदे पर लटका दिया जाता है. आइए जानते हैं, इस सवाल का जवाब और देश की जेलों में सालों से फांसी का इंतजार कर रहे कैदियों की पेंडेंसी के आंकड़े को.

एक ही साल में 128 नए मामले और निचली अदालतों का ट्रेंड

फांसी के मामलों में पेंडेंसी बढ़ने की मुख्य वजह निचली अदालतों द्वारा तेजी से मौत की सजा सुनाया जाना है. कानूनी सुधारों और मानवाधिकारों पर काम करने वाले प्रतिष्ठित संगठन द स्क्वायर सर्कल क्लीनिक पूर्व में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली का प्रोजेक्ट 39A की रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों के मुताबिक, अकेले एक ही साल में देश के ट्रायल कोर्ट्स द्वारा 128 कैदियों को मौत की सजा सुनाई गई.

अगर अपराध की श्रेणियों के हिसाब से आकड़ों को देखें, तो कुल मृत्युदंड के मामलों में से 52.34 प्रतिशत मामले हत्या से जुड़े हुए थे, जबकि 36.71 प्रतिशत मामले बच्चों और महिलाओं के साथ जघन्य यौन अपराधों से संबंधित थे. इन आंकड़ों से साफ है कि जघन्य मामलों में निचली अदालतें लगातार सख्त रुख अपना रही हैं. 

उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत सबसे आगे

मृत्युदंड के आंकड़ों को अगर राज्यवार देखा जाए, तो पेंडेंसी के मामले में देश के कुछ राज्य अन्य राज्यों के मुकाबले काफी आगे हैं. पूरे भारत में उत्तर प्रदेश इस सूची में सबसे ऊपर बना हुआ है. जहां जेलों में फांसी का इंतजार कर रहे कैदियों की संख्या सबसे अधिक 121 दर्ज की गई है.

उत्तर प्रदेश के बाद गुजरात दूसरे नंबर पर आता है, जहां 69 कैदी डेथ रो पर हैं. इसके बाद हरियाणा का नंबर है, जहां 42 कैदियों को फांसी की सजा सुना दी जा चुकी है. उत्तर भारत के इन राज्यों में बढ़ती पेंडेंसी यह दर्शाती है कि यहां के ट्रायल कोर्ट्स द्वारा बड़े मामलों में मृत्युदंड का विकल्प ज्यादा चुना जा रहा है.

ऊपरी अदालतों से निपटारे की बेहद धीमी रफ्तार

पेंडेंसी का सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा देश की उच्च अदालतों और सुप्रीम कोर्ट से सामने आता है. आंकड़ों के मुताबिक, एक साल के भीतर देश के विभिन्न हाई कोर्ट्स द्वारा 112 मृत्युदंड के मामलों पर सुनवाई की गई और फैसला सुनाया गया. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हाई कोर्ट्स ने ट्रायल कोर्ट्स द्वारा दी गई फांसी की सजाओं में से केवल 8.31 प्रतिशत मामलों में ही सजा को बरकरार रखा.

बाकी के मामलों में या तो सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया या केदियों को बरी कर दिया गया. वहीं देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट की बात करें, तो उसने अपने सामने आए कुल मामलों में से 62.5 प्रतिशत मामलों में कैदियों को पूरी तरह बरी कर दिया.

यह भी पढ़ें: किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?

जेल में औसतन 9 साल लंबा इंतजार

अदालती आंकड़ों की सबसे बड़ी दिक्कत समय को लेकर है, जो पेंडेंसी को और गंभीर बनाती है. रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, जिन मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने कैदियों को पूरी तरह बरी किया, उन कैदियों ने औसतन 9 साल का एक लंबा समय जेल की कालकोठरी में सिर्फ अपनी फांसी की सजा के फैसले के इंतजार में काट दिया था. यह समय ट्रायल कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने से लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक का है. इसके अलावा, राष्ट्रपति के पास जाने वाली दया याचिकाओं के निपटारे का समय भी इस पेंडेंसी को कई साल आगे बढ़ा देता है. 

यह भी पढ़ें: भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget