एक्सप्लोरर

धूप के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए बनाए गए थे सनग्लासेज़, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

आज जो सनग्लासेस फैशन ट्रेंड बन गए हैं, फिल्मों में हीरो हीरोइन पहनकर स्टाइल मारते हैं, दरअसल वह कभी इसके लिए बनाए ही नहीं गए थे. इनके अविष्कार का मकसद न्याय से जुड़ा था.

आज के दौर में सनग्लासेस जिन्हें लोग धूप के चश्मे के नाम से जानते हैं वह फैशन ट्रेंड बन चुका है. लोग अब रातों को भी पार्टियों में यह लगाए हुए दिख जाते हैं. हालांकि, धूप से बचने के लिए इसका इस्तेमाल दशकों से होता रहा है. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि यह सनग्लासेस धूप से बचने के लिए बना ही नहीं था तो आप क्या कहेंगे? आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिरकार पहली बार यह सनग्लासेस कहां बने और किस उपयोग के लिए इनका आविष्कार हुआ.

पहली बार कहां बने

सनग्लासेस के अविष्कार को लेकर काफी ज्यादा कन्फ्यूजन है. कुछ लोग कहते हैं कि इसका आविष्कार 13वीं सदी के आसपास हुआ. जबकि, इनसाइक्लोपीडिया के अनुसार, इसका अविष्कार 1282 से 1286 के बीच इटली में हुआ. हालांकि, जिस मत को ज्यादातर लोग मानते हैं और उसके ठोस आधार भी हैं. वह यह है कि सनग्लासेस का आविष्कार या धूप के चश्मे का आविष्कार, जिन्हें आप रंगीन चश्मे भी कह सकते हैं, 12 वीं सदी में चीन में हुआ. और फिर यहीं से 1430 के आसपास यह चश्मे इटली भेजे गए और उसके बाद यहां से पूरी दुनिया में फैले.

क्यों बनाया गया था सनग्लासेस

आज जो सनग्लासेस फैशन ट्रेंड बन गए हैं, फिल्मों में हीरो हीरोइन पहनकर स्टाइल मारते हैं, दरअसल वह कभी इसके लिए बनाए ही नहीं गए थे. इनके अविष्कार का मकसद न्याय से जुड़ा था. कहा जाता है कि 12वीं शताब्दी में इन चश्मों को चीन में जजों के लिए बनाया गया था, ताकि वह जब कोर्ट में गवाहों से पूछताछ करें तो उनके आंखों और चेहरे के हाव-भाव और उनकी भावनाएं गवाहों के सामने जाहिर ना हों.

धूप के चश्मे कब कहलाने लगे

बड़ा सवाल उठता है कि जब यह चश्मे जजों के लिए बनाए गए थे तो आखिरकार इन्हें धूप के चश्मे क्यों कहा जाने लगा और इनका सफर यहां तक पहुंचा कैसे. दरअसल, 18 वीं सदी के आसपास नजर के चश्मे बनाए जाने लगे थे और इन्हें थोड़ा बेहतर बनाने के लिए इनके लेंस में रंगों का इस्तेमाल किया जाने लगा था. चश्मा बनाने वाले लोगों का तर्क रहता था कि इससे आंखों की रोशनी ठीक हो सकती है. हालांकि, जब यह चश्मे पहन कर लोग धूप में निकलते तो उन्हें क्लियर यानि ठीक से दिखाई देता और उसके बाद से ही यह चश्मे धीरे-धीरे धूप के चश्मे कहलाने लगे.

ये भी पढ़ें: हमें अंधेरे से डर क्यों लगता है? जानिए क्या कहते हैं इस पर हुए वैज्ञानिक रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Electricity Supply History: भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
Islamic Banking: जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए
जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
Organ Donation: किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget