एक्सप्लोरर

इस देश में नहीं पाया जाता एक भी सांप, इसकी वजह काफी दिलचस्प है...

कहा जाता है कि ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नाम के एक संत ने पूरे देश के सांपों को एक साथ घेर लिया और फिर उन्हें समुद्र में फेंक दिया था.

Snake are not found here: सांप से ज्यादातर लोग डरते हैं. क्योंकि इसे धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में से एक माना जाता है. दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां हैं. यहां तक कि अकेले.ब्राजील में इतने सांप मिलते हैं कि यह सांपों के देश के तौर पर जाना जाता है. वहीं, दूसरी ओर दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां एक भी सांप नहीं हैं. जी हां, वो देश आयरलैंड है, जिसमें एक भी सांप नहीं है. शायद यह जानकर आपको हैरानी हो रही, लेकिन अगर आप इसके पीछे की वजह जानेंगे तो और भी हैरान हो जाएंगे. आयरलैंड में एक भी सांप न होने के पीछे काफी दिलचस्प वजह है. आइए जानते हैं...
 
आयरलैंड में सांप न होने के पीछे की वजह जानने से पहले आइए यहां के बारे में कुछ रोचक बातें भी जान लेते हैं. दुनिया के सबसे बड़ा जहाज 'टाइटैनिक' को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में बनाया गया था.

हालांकि, ये जहाज 14 अप्रैल, 1912 को समुद्र में डूब गया था. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड में इंसानों के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले हैं. इसके अलावा इस देश में एक ऐसा बार भी है, जो सन् 900 में खुला था. हैरानी की बात तो ये है कि यह बार आज भी चल रहा है और आज इसका नाम सीन्स बार (Sean’s Bar) है. कहा जाता है कि आज धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू हैं, अगर उनके पूर्वजों का पता लगाएं तो ये सभी आयरलैंड में 50 हजार साल पहले जीने वाली एक भूरी मादा भालू के ही बच्चे हैं.

अब जानते हैं कि आखिर आयरलैंड में सांप क्यों नहीं पाए जाते? 
दरअसल, आयरलैंड में सांप न होने पीछे एक पौराणिक कथा बताई जाती है. कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नाम के एक संत ने पूरे देश के सांपों को एक साथ घेर लिया और फिर उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया था. इस काम को उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर पूरा किया था.

क्या है वैज्ञानिक नजरिया
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस देश में कभी भी सांप नहीं थे. जीवाश्म अभिलेख विभाग में आयरलैंड  देश में सांपों के होने का कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. आयरलैंड में सांपों के न होने को लेकर एक कहानी यह भी प्रचलित है कि पहले यहां सांप होते थे, लेकिन बहुत अधिक ठंड होने की वजह से वो विलुप्त हो गए. तब से यही मान लिया गया कि बहुत ज्यादा ठंड होने के कारण ही यहां सांप नहीं पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें -

हवाई जहाज में अगर इमरजेंसी हो तो ऐसे खुलता है Exit gate

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget