एक्सप्लोरर

Sandalwood Trees: क्या चंदन के पेड़ से लिपटे रहते हैं सांप और नाग, एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे का सच

चंदन के पेड़ों को लेकर कहा जाता है कि उस पेड़ पर सांप लिपटे रहते हैं. जानिए इसको लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है. क्या सच में चंदन के पेड़ पर सांप और नाग लिपटे रहते हैं?

गांव और बड़े बुजुर्गों से आपने सुना होगा कि चंदन के पेड़ पर सांप और नाग लिपटे रहते हैं. दरअसल उन सभी लोगों का ये मानना था कि सांप को ठंडक चाहिए होता है और वो चंदन के पेड़ पर मिलती है. लेकिन आज हम आपको बताएँगे कि इसके पीछे का सच क्या है. 

चंदन का पेड़

क्या सच में चंदन के पेड़ पर सांप और नाग रहते हैं? इसको लेकर एक मीडिया संस्थान ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय मालिक से बातचीत की है. विजय मालिक को भारत में पेड़-पौधों के एक्सपर्ट के तौर पर जाना जाता है. प्रोफेसर विजय मलिक ने कहा कि कि पेड़ों की अगर प्रजातियों की बात करेंगे तो चंदन का पेड़ काफी उपयोगी माना जाता है. 

विजय मलिक ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में इसकी आपको पैदावार देखने को मिलेगी. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चंदन के पेड़ को प्लांट के तौर पर लगाया जाता है. उन्होंने चंदन के रहस्य के बारे में बताया कि जिस तरीके से सभी पेड़ पौधे खुद ही पानी और भोजन की व्यवस्था करते हैं. उनसे अलग चंदन का पेड़ दूसरे पेड़ के ऊपर निर्भर रहता है. वह अन्य पेड़ों के माध्यम से पानी में भोजन को अपने अंदर समाहित करता है.

क्या रहते हैं चंदन के पेड़ पर सांप?

प्रोफेसर विजय मलिक ने कहा कि अगर साइंटिफिक तौर पर जैसे कहा जाता है कि चंदन के पेड़ पर सांप लिपटे हुए रहते हैं. दरअसल इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक नहीं मिला है. चंदन के पेड़ को सिर्फ उससे प्राप्त होने वाले चंदन के लिए जाना जाता है. यह बिल्कुल भी विशेष रूप से नाग को आकर्षित करने वाला पेड़ नहीं होता है. उन्होंने कहा कि सांप उन जगहों की ओर आकर्षित होते हैं.जहां उन्हें भोजन, पानी, आश्रय और उपयुक्त तापमान की स्थिति मिल सकती है. जैसे सांप वहां पर रहना ज्यादा पसंद करेंगे, जहां उन्हें शिकार मिले, छिपने के लिए जगह मिले और उपयुक्त तापमान मौजूद है. हालांकि सांप चंदन के पेड़ों वाले क्षेत्रों में निवास कर सकते हैं.

चंदन की खुशबू

बता दें कि अगर आपको चंदन के पेड़ की पहचान नहीं है. तो आप चंदन के पेड़ को पहचान भी नहीं सकते हैं. क्योंकि इस पेड़ के आसपास आपको चंदन की खुशबू महसूस भी नहीं होगी. दरअसल जब इसकी लकड़ी को अच्छे तरीके से किसी भी पत्थर पर घिसा जाता है. तो उसके बाद ही चंदन की महक और खुशबू आपको महसूस होती है. इसकी ठंडक को लेकर कहा जाता है कि चंदन को जितना घिसा जाता है. वह उतना ही सुगंधित और ठंडा लगता है.

 

ये भी पढ़ें: Monitor lizards: ये है भारत की सबसे बड़ी छिपकली, जानें इसके जहर को लेकर एक्सपर्ट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sikkim Tunnel Blast 2026: पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget