एक्सप्लोरर

एक कैन में हो जाएंगे बेहोश...जानिए दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर में कितना नशा होता है

दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर ब्रिटेन की है. इतनी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होने की वजह से इसे ज्यादातर लोग नहीं पीते. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस बीयर को काफी पसंद करते हैं.

भारत समेत पूरी दुनिया में शराब पीने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है. कुछ लोग हार्ड लिकर पीते हैं तो कुछ लोग सिर्फ बीयर पीना पसंद करते हैं. दरअसल, बीयर में हार्ड लिकर के मुकाबले अल्कोहल की मात्रा कम होती है, यही वजह है कि लोग बीयर पीना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन बीयर में भी कुछ ऐसे बीयर के ब्रांड होते हैं जिनमें अल्कोहल की मात्रा काफी ज्यादा होती है. चलिए आज आपको इस आर्टिकल में दुनिया की सबसे  स्ट्रॉन्ग बीयर के बारे में बताते हैं.

सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर का नाम

दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर का नाम है स्नेक वेनम. इसे BREWMEISTER नाम की कंपनी बनाती है. इस बीयर की बोतल देख कर ही आप अंदाजा लगा लेंगे कि ये कितनी ज्यादा नशीली होगी. इसमें अल्कोहल की मात्रा 67.5 पर्सेंट होती है. दुनिया के किसी भी बीयर में इतनी ज्यादा अल्कोहल की मात्रा नहीं होती. कुछ देशों में तो बीयर में इतनी ज्यादा अल्कोहल की मात्रा रखना बैन है.

कहां की है ये बीयर

दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर ब्रिटेन की है. इतनी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होने की वजह से इसे ज्यादातर लोग नहीं पीते. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस बीयर को सिर्फ इसीलिए पीते हैं क्योंकि इसमें इतना ज्यादा नशा है. कंपनी दावा करती है कि वह इस बीयर को बनाने के लिए स्मोक्ड पीट माल्ट और शैम्पेन यीस्ट जैसी चीजों का इस्तेमाल करती है. इसके अलावा इसमें जौ के शराब की खमीर यानी एली यीस्ट को भी मिलाया जाता है.

सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर की कीमत

आमतौर पर एक 330 एमएल बोतल बीयर की कीमत 200 से 300 के आसपास है. लेकिन अगर आप दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. दरअसल, स्नेक वेनम की 330 एमएल की एक बोतल की कीमत 40 पाउंड है. इसे भारतीय रुपयों में बदलें तो ये लगभग 4 हजार रुपये होगा.

सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर पी लिया तो क्या होगा

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप ये बीयर पहली बार पी रहे हैं तो कोशिश करें कि आप अकेले ना रहें. दरअसल, इसे पीने के बाद आपकी स्थिति खराब हो सकती है. ऐसे में आपको हॉस्पिटल तक ले जानी की नौबत आ सकती है. इसे पीने के बाद आप उल्टियां करना शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा आपके पेट में भी दिक्कत हो सकती है. इस बीयर का हैंगओवर भी तगड़ा होता है. इसे पीने के बाद दूसरे दिन भी आपके सिर में दर्द और भारीपन रह सकता है.

ये भी पढ़ें: कितने तरह के आते हैं सेब, हर रोज एक किस्म भी ट्राई करेंगे तो लग जाएंगे 20 साल से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget