एक्सप्लोरर

एक पत्ती पचाने में लगा देता है महीना, कहलाता है दुनिया का सबसे आलसी जानवर, रोज 15-20 घंटे सोता है

World laziest Animal: स्लोथ इतना आलसी है कि वह 1 मिनट में अपनी जगह से सिर्फ साढ़े 6 फुट ही खिसक पाता है. सबसे बड़ी बात कि यह अपनी जिंदगी का 90 फ़ीसदी हिस्सा पेड़ से उल्टा लटक कर गुजार देता है.

World laziest Animal: कहा जाता है दुनिया आलसी लोगों से भरी पड़ी है. घर वालों से तो आपने कई बार सुना होगा, 'दिनभर आलसी की तरह पड़े रहते हो, उठो कुछ काम करो... घूमो फिरो'. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में सिर्फ इंसान ही आलसी जीव नहीं है. बल्कि, कई ऐसे जंगली जानवर हैं जो इंसानों से भी कई गुना ज्यादा आलसी हैं. इतने आलसी... कि शायद आलस भी उनसे परेशान हो गया होगा. हम बात कर रहे हैं स्लोथ की. स्लोथ दुनिया का सबसे आलसी जानवर है. इसे आपने शायद डिस्कवरी चैनल पर पेड़ से चिपके हुए देखा होगा. आज हम आपको इसी जानवर के बारे में बताएंगे.

कितना अलसी होता है स्लोथ

स्लोथ इतना आलसी है कि वह 1 मिनट में अपनी जगह से सिर्फ साढ़े 6 फुट ही खिसक पाता है. सबसे बड़ी बात कि यह अपनी जिंदगी का 90 फ़ीसदी हिस्सा पेड़ से उल्टा लटक कर गुजार देता है. उससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि ज्यादातर स्लोथ जिस पेड़ पर एक बार चढ़ जाते हैं, उसी पर आपको चिपके हुए मिलते हैं. यहां तक कि यह हर रोज 15 से 20 घंटे सिर्फ सोने में बिता देते हैं. यह जानवर पूरी तरह से शाकाहारी होता है और मध्य और दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है. पूरी दुनिया में इस जानवर की 6 प्रजातियां मौजूद हैं. 

एक पत्ति पचाने में लगा देता है महीना

स्लोथ का पाचन तंत्र, उसके जीवन की तरह बहुत स्लो है. यही वजह है कि स्लोथ को एक पत्ती पचाने में महीने भर का समय लग जाता है. हालांकि, इसका फायदा यह है कि स्लोथ बेहद कम खाने के साथ भी लंबे वक्त तक जीवित रह सकता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि स्लोथ उल्टा लटक कर ही खाना भी खाते हैं. इसके साथ ही स्लोथ के अंदर एक कला है कि वह अपने गर्दन को 270 डिग्री तक घुमा सकता है.

मादा स्लोथ उल्टा लटके हुए ही बच्चे पैदा करती है

स्लोथ इतने ज्यादा आलसी होते हैं कि वह अपने जीवन का ज्यादातर समय पेड़ पर उल्टे लटके ही बिता देते हैं. यहां तक की नर स्लोथ मादा स्लोथ के साथ संबंध भी उल्टे लटके हुए ही बनाता है. उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि मादा स्लोथ बच्चे भी उल्टे लटके हुए ही पैदा करती हैं. हालांकि, इस जीव में एक बहुत खास बात भी है. इसे दुनिया जितना आलसी समझती है, यह तैराकी के मामले में उससे कहीं ज्यादा बेहतर है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने के क्या नियम हैं? क्या आप खरीद सकते हैं मनचाही जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Police Recruitment: पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?
पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?
Amarnath Yatra 2026: क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
Expensive Countries: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?
Mundari Tribe: अफ्रीका का यह कबीला करता है गौ माता की रक्षा, जानें क्यों है गाय से इनका इतना जुड़ाव?
अफ्रीका का यह कबीला करता है गौ माता की रक्षा, जानें क्यों है गाय से इनका इतना जुड़ाव?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
पंजाब कांग्रेस में बागी रुख के बीच सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गृह मंत्रालय, अमित शाह से होगी मुलाकात?
पंजाब कांग्रेस में बागी रुख के बीच सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गृह मंत्रालय, अमित शाह से होगी मुलाकात?
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget