एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने के क्या नियम हैं? क्या आप खरीद सकते हैं मनचाही जमीन

हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने को लेकर एक कानून है, जिसे टेनेंसी एक्ट कहते हैं. इस एक्ट के सेक्शन 118 के तहत कोई भी गैर हिमाचली व्यक्ति राज्य में जमीन नहीं खरीद सकता. लेकिन ऐसे खरीद सकते हैं.

How to Buy Land in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में अभी-अभी विधानसभा चुनाव समाप्त हुए हैं और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिली है. सोशल मीडिया पर इस राज्य को लेकर खूब चर्चा हो रही है, कुछ लोग यहां घूमने जाना चाहते हैं, तो कुछ लोग यहां घर बनाकर बसना चाहते हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता का भंडार है. यहां के खूबसूरत पहाड़, जंगल, नदियां सबका मन मोह लेती हैं. यही वजह है कि देश के कोने-कोने से लोग इस राज्य में अपना घर बनाने का सपना देखते हैं. लेकिन क्या ऐसा संभव है? हिमाचल प्रदेश के बाहर का कोई व्यक्ति इस राज्य में जमीन खरीद सकता है? आज हम इसी विषय पर बात करेंगे. समझेंगे कि आप इस राज्य में जमीन खरीद सकते हैं या फिर कौन सा ऐस कानून है जो आपको इस राज्य में जमीन खरीदने से रोकता है.

क्या आप हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीद सकते हैं?

यह एक बड़ा सवाल है और अमूमन सभी के मन में आता है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने को लेकर एक कानून है, जिसे टेनेंसी एक्ट कहते हैं. इस एक्ट के सेक्शन 118 के तहत कोई भी गैर हिमाचली व्यक्ति, यानि जिसकी नागरिकता हिमाचल प्रदेश से बाहर की हो, वह इस राज्य में जमीन नहीं खरीद सकता. हालांकि, कुछ विशेष प्रावधानों के तहत इस राज्य में बाहरी लोगों को भी जमीन खरीदने की इजाजत मिलती है.

हिमाचल प्रदेश में आप कैसी जमीन खरीद सकते हैं

अगर आप हिमाचल प्रदेश से बाहर के हैं और इस राज्य में जमीन खरीदना चाहते हैं तो आप राज्य सरकार की इजाजत लेने के बाद यहां गैर कृषि भूमि खरीद सकते हैं. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के टेनेंसी और लैंड रिफॉर्म्स रूल्स 1975 के सेक्शन 38A (3) के तहत आपको राज्य सरकार को यह बताना होता है कि आप किस मकसद से इस राज्य में जमीन खरीद रहे हैं. राज्य सरकार आपके मकसद को सुनती है, फिर उस पर विचार करती है, इसके बाद आपको 500 वर्ग मीटर तक की जमीन खरीदने की परमिशन दे दी जाती है. हालांकि, आप इस राज्य में कोई कृषि भूमि नहीं खरीद सकते. यानी आप यहां किसानी नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें: दर्द होने पर लोग कराहते ही क्यों हैं, कुछ और क्यों नहीं करते? यह है इसके पीछे की बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Harmonium History: विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
Mughal Salary: मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
India Developed Country Criteria: भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण
भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget