एक्सप्लोरर

जेल में भी होती है दुकान, वहां ये सामान खरीद सकते हैं कैदी! जानिए फिर पैसे कहां से मिलते हैं?

Shops For Prisoners: क्या आप जानते हैं जेल में भी एक दुकान होती है, जहां से कोई भी कैदी अपने लिए सामना खरीद सकता है. मगर सवाल ये है कि आखिर इन दुकानों पर मिलता क्या क्या है?

ये जरूर है कि जेल में कैदियों को गलत काम की सजा दी जाती है, लेकिन जेल में उनके मानवाधिकारों का पूरा ख्याल रखा जाता है. कैदियों को भी जेल में आवश्यक सुविधाएं दी जाती हैं और उनकी मानसिक स्थिति का ध्यान रखा जाता है. जेल में खाना, धार्मिक आजादी के बारे में तो आप जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेल में एक दुकान भी होती है, जहां से कैदी सामान खरीद सकते हैं. जी हां, जेल की दुकान से कैदी सामान खरीद सकते हैं और सामान भी पैसे देकर खरीदा जाता है. 

मगर सवाल ये है कि आखिर इन दुकान पर ऐसा क्या सामान मिलता है, जिसे कैदी खरीदते हैं और साथ ही सवाल ये है कि आखिर कैदियों के पास सामान खरीदने के लिए पैसे कहां से आते हैं. ऐसे में आज हम आपको जेल की दुकान से जुड़े हर सवाल का जवाब देते हैं, जिससे आप जेल की दुकान का मतलब समझ पाएंगे. तो जानते हैं जेल की दुकान के बारे में...

क्या सही में होती है दुकान?

दरअसल, कुछ जेल में कैदियों के लिए एक कैंटीन होती है, जहां से कैदी भी सामान खरीद सकते हैं. इस कैंटीन में कुछ सीमित सामान ही मिलता है और इसके अलावा इसमें सामान बेचने- खरीदने को लेकर कोई नियम तय किए गए है. यह स्टोर की तरह है, जहां से कैदी सामान खरीद सकते हैं. 

सामान खरीदते कैसे हैं?

अब बात करते हैं कि आखिर इन दुकानों से सामान कैसे खरीदते हैं. इन सामान को खरीदने के लिए कैदियों को अलग से कूपन दिए जाते हैं और इन कूपन के जरिए सामान खरीदा जा सकता है. ऐसा नहीं है कि जेल में भारतीय करेंसी से सामान खरीद लिया जाए. इसके लिए सिर्फ कूपन ही होते हैं और आप पैसे का यूज नहीं कर सकते हैं. जेल में पैसे रखना एक तरह का जुर्म माना जाता है. ऐसे में सामान खरीदने के लिए कूपन दिए जाते हैं. 

दरअसल, जेल में चलने वाले पैसे कूपन के रूप में होते हैं और ये अलग अलग वैल्यू के होते हैं. जेल के ये कूपन पुराने जमाने के सिनेमा की टिकट की तरह होते हैं और ये 1,2,5, 10, 20 की वैल्यू के होते हैं. ये जेल में काम करके कमाई के बदले भी मिलते हैं और कुछ घरवालों की तरफ से दिए जा सकते हैं.

फिर उससे क्या खरीद सकते हैं?

जेल की इस कैंटीन में रोज के इस्तेमाल के सामान मिलते हैं. यहां से कैदी साबुन, टूथपेस्ट, इनरवियर्स जैसी कई चीजे खरीदीं जा सकती है. ऐसे में, इन समानों की खरीदारी करने के लिए कूपन का इस्तेमाल किया जाता है. 

यह भी पढ़ें- 1500 किलो तक वजन के होते थे दुनिया के सबसे बड़े सांप! जानिए कितने थे खतरनाक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget