एक्सप्लोरर

अब 'सीमा भाभी' का क्या होगा, क्या उन्हें भी लौटना होगा पाकिस्तान? सचिन-सीमा हैदर की लव स्टोरी का होगा THE END!

सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत तक का सफर तय किया था. वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान के शारजहा से नेपाल पहुंची थीं. नेपाल में कुछ दिन बिताने के बाद वह काठमांडू टू दिल्ली बस पर सवार हुई और भारत पहुंच गई.हा

Seema Haider: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चली सीसीएस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए हैं. एक फैसले में भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए जाने वाले वीजा पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही सार्क वीजा छूट योजना (SVES) को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. SVES वीजा के तहत भारत की यात्रा करने वाले वीजाधारकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है. इसके अलावा अन्य वीजा धारक 1 मई तक पाकिस्तान लौट सकते हैं. 

भारत सरकार के इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की हो रही है. सीमा हैदर भारतीय नागरिक सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत आ गई थी और उन्होंने यहां सचिन से शादी रचा ली थी. ऐसे में कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या भारत सरकार के फैसले के बाद सीमा हैदर को भी अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान वापस लौटना होगा? 

नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी सीमा हैदर

बता दें, सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत तक का सफर तय किया था. सबसे पहले वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान के शारजहा से नेपाल पहुंची थीं. नेपाल में कुछ दिन बिताने के बाद वह काठमांडू टू दिल्ली चलने वाली बस पर सवार हुई और अपने चार बच्चों के साथ भारत पहुंच गई, जहां आकर सीमा हैदर ने सचिन मीणा से शादी कर ली. तब से सीमा हैदर भारत में ही रह रही हैं. सीमा और सचिन से पूर्ण में यूपी एटीएस पूछताछ भी कर चुकी है. 

क्या सीमा हैदर को जाना होगा वापस?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत सरकार के फैसले के बाद सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना होगा. बता दें, सीमा हैदर भारत बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के पहुंची थीं और उनका मामला अभी कोर्ट में लंबित है. एक तथ्य यह भी है कि सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी कर ली है. ऐसे में अगर यूपी सरकार इस मामले में सीमा हैदर के खिलाफ रिपोर्ट दायर करती है तो उन्हें बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के भारत आने पर सजा भी हो सकती है या फिर वापस भी भेजा जा सकता है. हालांकि, सीमा हैदर भारतीय नागरिकता लेने की इच्छा भी जता चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: पानी को तरसेगा पाकिस्तान, मेडिकल वीजा पर आए मरीज भी जाएंगे वापस...जानिए भारत के एक्शन का क्या होगा असर

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NASA Invite ISRO : दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
India vs Pakistan Child Safety: किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
लेबनान में खत्म हुई मौत की सजा, जानें कौन-से देश दिखा चुके रहमदिली?
लेबनान में खत्म हुई मौत की सजा, जानें कौन-से देश दिखा चुके रहमदिली?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget