एक्सप्लोरर

पुरुषों में स्पर्म बनने से ही रोक देगी ये गोली, नहीं पड़ेगी कंडोम की जरूरत; वैज्ञानिक बना रहे ऐसी गोली

Male Birth Control Pill: पुरुषों में कंडोम और नसबंदी के अलावा अब बर्थ कंट्रोल के लिए तीसरा ऑप्शन भी जल्दी आने वाला है. वैज्ञानिकों ने एक ऐसी गोली का प्रयोग किया है, जो कि पुरुषों पर काम करेगी.

महिलाओं के पास तो बर्थ कंट्रोल के कई ऑप्शन मौजूद रहते हैं, लेकिन पुरुषों के पास कंडोम और नसबंदी जैसे सिर्फ सीमित ऑप्शन ही मौजूद हैं. इस जल्द ही इसमें एक और ऑप्शन जुड़ने वाला है. वैज्ञानिक पुरुषों के लिए भी बर्थ कंट्रोल पिल्स यानि कि गर्भ निरोधक गोली बना रहे हैं. ऐसे खबर है कि इस तरह की पिल्स ने इंसानों पर किए गए अपने पहले टेस्ट में भी सफलता हासिल कर ली है. 

16 लोगों पर की गई सफल जांच

यह गोली पुरुषों के शरीर में स्पर्म बनने की प्रक्रिया को रोकती है. फिलहाल यह शुरुआती टेस्ट था और इसमें 16 लोगों पर जांच की गई कि गोली लोगों के शरीर में सही मात्रा में पहुंचती भी है या नहीं. क्या इसका कोई गंभीर साइड इफेक्ट तो नहीं होता है. लेकिन इस गोली का लोगों पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं दिखा और अब यह बड़े टेस्ट की ओर बढ़ रही है. यहां इसके सेफ्टी और असर दोनों चीजों को लेकर जांच की जाएगी. 

पुरुषों के लिए बढ़ेंगे ऑप्शन

अभी तक पुरुषों के पास सिर्फ कंडोम और नसबंदी के ऑप्शन थे. कंडोम का इस्तेमाल बार-बार करना पड़ता है और नसबंदी एक स्थाई तरीका है. इससे वापस निकलना मुश्किल होता है. लेकिन YCT-529 नाम की यह गोली पुरुषों के लिए नया और आसान विकल्प हो सकता है. पुरुषों में यह गोली शुक्राणु बनने से रोकती है यानि कि उसे अस्थाई तौर पर बंद कर देती है. इस गोली को बंद करने के बाद 4-6 हफ्तों में पुरुषों की फर्टिलिटी वापस आ जाती है.

शरीर में कैसे काम करती है YCT-529 गोली

हमारे शरीर में एक प्रोटीन होता है, जिसको कि रेटिनॉइक एसिड रिसेप्टर अल्फा कहा जाता है. यह प्रोटीन शुक्राणुओं के बनने में अहम भूमिका निभाता है. यह एक ताले की तरह से काम करता है, जिसमें रेटिनॉइक एसिड चाबी का काम करता है. जब चाबी ताले में लगती है तो शुक्राणु बनने शुरू हो जाते हैं. 

YCT-529 गोली रेटिनॉइक एसिड को बनने से रोकती है, जिससे कि शुक्राणु के बनने की प्रक्रिया रुक जाती है. इसे पुरुष अस्थाई तौर पर बांझ हो जाता है.

यह गोली हार्मोन पर कोई असर नहीं करती है, जिससे कि हार्मोनल बदलाव जैसे कि मूड स्विंग्स, यौन इच्छा में कमी या फिर वजन बढ़ना जैसी समस्याएं नहीं होती हैं.

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन से कौन-कौन सी शराब आती है भारत, ट्रेड डील के बाद यह कितनी होगी सस्ती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget