एक्सप्लोरर

क्या इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने की होती है उम्र सीमा? जानें नियम

भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में चुने जाने के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है. लेकिन ICC के नियमों के तहत न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित है.

हाल ही में 33 साल के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच एक दिलचस्प सवाल खड़ा कर दिया है. क्या भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा होती है. सारांश जैन का यह चयन उनके लंबे संघर्ष का नतीजा है, और यह मामला साबित करता है कि अगर फॉर्म और फिटनेस साथ दे तो उम्र सिर्फ एक नंबर है. आइए जानते हैं कि आखिर भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन को लेकर उम्र से जुड़े क्या नियम हैं.

क्या है बीसीसीआई का नियम

BCCI ने हाल ही में अपने उम्र वेरिफिकेशन प्रोग्राम में बड़े बदलाव किए हैं, ताकि क्रिकेट में उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी पर लगाम लगाई जा सके. नई नीति के तहत अगर किसी खिलाड़ी की बोन टेस्ट यानी हड्डियों की जांच में उम्र तय सीमा से ज्यादा पाई जाती है, तो उसे दूसरा बोन टेस्ट कराने की अनुमति दी जाएगी. यह नियम अब 12 से 15 साल की उम्र वर्ग की लड़कियों पर भी लागू किया जाएगा, ताकि महिला क्रिकेट में भी पारदर्शिता बनी रहे. हालांकि यह नियम मुख्य रूप से जूनियर और आयु-वर्ग क्रिकेट के लिए है, ताकि सही उम्र के खिलाड़ी ही उस कैटेगरी में खेलें.

न्यूनतम उम्र को लेकर क्या हैं नियम

जहां अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है, वहीं न्यूनतम उम्र को लेकर ICC का एक साफ नियम मौजूद है. 2020 में लागू हुए इस नियम के मुताबिक, किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है. यही वजह है कि कम उम्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सीनियर टीम में जगह पाने के लिए इस न्यूनतम उम्र सीमा को पार करना होता है.

क्या सीनियर टीम के लिए है कोई अधिकतम उम्र सीमा

BCCI की तरफ से सीनियर पुरुष या महिला क्रिकेट टीम में चुने जाने के लिए किसी तरह की अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है. यानी अगर कोई खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करता है और क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसकी उम्र चाहे 30 हो या 35, उसे टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. सारांश जैन के अलावा भी क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जहां खिलाड़ियों ने 30 की उम्र पार करने के बाद भारतीय टीम में डेब्यू किया.

यह भी पढ़ें - अभिजीत दिपके के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज हुई FIR, कितनी मिलेगी सजा?

सारांश जैन का उदाहरण क्यों है खास

सारांश जैन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया, जो उनके करियर का पहला मौका है. कोलंबो में उन्होंने 33 साल की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया. इससे पहले श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की थी. सारांश का मानना है कि आज के दौर में फिटनेस और फील्डिंग का स्तर काफी ऊंचा हो चुका है, इसलिए उम्र अब खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उतनी बड़ी रुकावट नहीं रह गई. उनका यह चयन दिखाता है कि सीनियर टीम में जगह पाने के लिए उम्र से ज्यादा फॉर्म और फिटनेस मायने रखती है.

यह भी पढ़ें - महंगी हो गई है चीनी? दिल्ली के इन बाजारों में आज भी है सस्ता भाव

मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चीन ने ब्रह्मपुत्र पर कितने बांध बना लिए हैं, भारत पर क्या असर होगा?
चीन ने ब्रह्मपुत्र पर कितने बांध बना लिए हैं, भारत पर क्या असर होगा?
किस देश के पास कितने Aircraft Carrier, समंदर में कौन सबसे ताकतवर?
किस देश के पास कितने Aircraft Carrier, समंदर में कौन सबसे ताकतवर?
ये हैं भारत के टॉप 5 केंद्रीय विश्वविद्यालय, जानिए सबसे पुराना कौन?
ये हैं भारत के टॉप 5 केंद्रीय विश्वविद्यालय, जानिए सबसे पुराना कौन?
जोहेरी मोला कैसे रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल? जानिए उनका सक्सेस मंत्र
जोहेरी मोला कैसे रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल? जानिए उनका सक्सेस मंत्र
Advertisement

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
इवेंट में दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर भारी पड़ीं नीता अंबानी, रेड साड़ी मे लगीं बला की खूबसूरत
इवेंट में दोनों बहुओं से ज्यादा खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, रेड साड़ी में बिखेरा जलवा
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Embed widget