एक्सप्लोरर

नमक से हो रही है हर साल 18 लाख लोगों की मौत, WHO की रिपोर्ट से दुनिया परेशान

नमक इंसान की सक्रिय कोशिकाओं के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा अगर हम पर्याप्त मात्रा में सोडियम का सेवन नहीं करते हैं तो हम मर भी सकते हैं.

अगर खाने में नमक ना हो तो खाने का स्वाद ना के बराबर हो जाता है. बिना नमक के आज आप अपनी जिंदगी कल्पना भी नहीं कर सकते. नमक कितनी जरूरी चीज है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके लिए भारत में एक देशव्यापी आंदोलन हुआ था. इसे आप दांडी यात्रा या नमक सत्याग्रह के नाम से जानते हैं. चलिए अब इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि नमक हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है और इससे हर साल कितने लाख लोगों की मौत हो जाती है. 

नमक का शरीर पर असर

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने इस पर एक प्रोग्राम किया है 'द फूड चेन'. इसमें बताया गया है कि नमक हमारे शरीर के लिए कितना खतरनाक हो सकता है. हालांकि, कई एक्सपर्ट ऐसे भी हैं जो नमक को हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी बताते हैं. जैसे- अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी में न्यूट्रिशनल साइंसेस के प्रोफेसर पॉल ब्रेस्लिन बीबीसी से बात करते हुए कहते हैं, 'नमक जीवन के लिए जरूरी है.'

ऐसा इसलिए क्योंकि नमक इंसान की सक्रिय कोशिकाओं के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा अगर हम पर्याप्त मात्रा में सोडियम का सेवन नहीं करते हैं तो हम मर भी सकते हैं. दरअसल, सोडियम की कमी से हैपोनेट्रेमिया नाम का रोग हो सकता है, जिससे भ्रम, उल्टी, दौरे, चिड़चिड़ापन और कोमा जैसी गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती है.

नमक का सेवन और मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, रोजाना खाने में 5 ग्राम नमक का सेवन करना जरूरी होता है. 5 ग्राम नमक में लगभग 2 ग्राम सोडियम होता है, जो एक चम्मच के बराबर है. हालांकि, लोग सिर्फ 5 ग्राम नमक नहीं खाते बल्कि इसका डबल इस्तेमाल करते हैं. WHO की ही रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लोग औसतन 11 ग्राम नमक हर रोज खाते हैं. इसकी वजह से हृदय रोग, गैस्ट्रिक कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, मोटापा और किडनी की बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है.

वहीं नमक से हर साल होने वाली मौतों की बात करें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि हर साल दुनिया भर में नमक की वजह से लगभग 18.9 लाख लोगों की मौत होती है. इन मौतों में नमक की भूमिका सीधे तौर पर नहीं होती. बल्कि जिन बीमारियों से लोगों की मौत होती है, उनके होने और बढ़ने में नमक की भूमिका होती है. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि नमक कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए. इस तरह की सलाह लोगों को चीनी के लिए भी दी जाती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन नहीं लड़ रहे, दुनिया के इन देशों में भी चल रही जंग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पार्सल और ड्रोन से हो रही ड्रग्स डिलीवरी, किन रास्तों से आ रहा 'माल'?
पार्सल और ड्रोन से हो रही ड्रग्स डिलीवरी, किन रास्तों से आ रहा 'माल'?
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?
Europe Criminal Gang: क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
Reserve Bank of India Notification: ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget