एक्सप्लोरर

सैफ अली खान की करोड़ों की प्रॉपर्टी हो सकती है जब्त, जानें ऐतिहासिक संपत्ति पर कैसे कब्जा करती है सरकार

1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शत्रु संपत्ति कानून को लाया गया था. इसके तहत बंटवारे के बाद जो लोग देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए और वहीं बस गए, उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति माना गया.

Saif Ali Khan Property Dispute: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में हैं. बीते दिनों सैफ पर उनके ही घर पर चाकू से हमला हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सैफ अब डिस्चार्ज हो चुके हैं और हमले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच सैफ अली खान और उनके परिवार की भोपाल और उसके आसपास करीब 15000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी चर्चा में है. 

दरअसल, पटौदी परिवार की यह प्रॉपर्टी सरकार के कब्जे में जा सकती है, जिसको लेकर कानूनी जंग चल रही है. भोपाल रियासत से विरासत में मिली इस प्रॉपर्टी पर लंबे समय से विवाद चला रहा है. 2015 में इस ऐतिहासिक प्रॉपर्टी पर लगा स्टे खत्म हो चुका है, जिसके बाद पटौदी परिवार को अपना पक्ष रखने का समय मिला था. हालांकि, उनकी तरफ से अभी तक कोई दावा नहीं पेश किया गया है. चलिए जानते हैं सैफ और उनके परिवार की इस प्रॉपर्टी को सरकार अपने कब्जे में कैसे ले सकती है? इसको लेकर क्या कानून है?  

कैसे मिली थी पटौदी परिवार को प्रॉपर्टी?

भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान के बाद इस प्रॉपर्टी पर उनकी बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान का हक था. हालांकि, 1950 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद आबिदा सुल्तान सबकुछ छोड़कर पाकिस्तान चली गईं, जिसके बाद भोपाल रियासत की सारी संपत्ति आबिदा की छोटी बहन साजिदा सुल्तान के पास आ गई. साजिदा सुल्तान ने नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी से शादी की, जो सैफ अली खान के दादा थे. इफ्तिखार पटौदी के बाद सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने इस संपत्ति की देखरेख की. इस तरह से करीब 15000 करोड़ की यह संपत्ति सैफ अली खान को विरासत में मिली. 

विवाद की वजह क्या?

सैफ अली खान और पटौती परिवार की भोपाल में 15000 करोड़ की संपत्ति शत्रु संपत्ति कानून के तहत विवादों में है. दरअसल, इस कानून के तहत सरकार का ऐसी संपत्तियों पर दावा है. 24 फरवरी, 2015 को शत्रु संपत्ति अभिरक्षक ने इन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित किया था. आदेश में कहा गया था कि भोपाल के नवाब हमीदुल्ला खान की सबसे बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान पाकिस्तान चली गई थीं, इसलिए भोपाल नवाब की संपत्ति, जो उन्हें विरासत में मिलनी थी, शत्रु संपत्ति है. इसके खिलाफ सैफ अली खान की मां और मशहूर एक्टर शर्मिला टैगोर ने हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद इस आदेश पर स्टे लगाया गया था. 

क्या सरकार अपने कब्जे में ले सकती है संपत्ति?

इसके पीछे शत्रु संपत्ति कानून है. 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इस कानून को लाया गया था. भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद जो लोग देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए और वहीं बस गए. उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति माना गया. चीन के साथ युद्ध के बाद यही कानून चीन पर भी लागू हुआ और भारत छोड़कर चीन जाने वाले लोगों की संपत्ति को भी शत्रु संपत्ति घोषित किया गया. इस तरह की संपत्तियों को केंद्र सरकार अपने कब्जे में ले लेती है. ऐसी संपत्तियां देश के लिए खतरा मानी जाती हैं, जिनका इस्तेमाल विदेशी ताकतों के लिए किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: क्या सैफ अली खान को चाकू मारने वाले को बचा सकता है बांग्लादेश, इन मामलों में कैसे होती है सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget