एक्सप्लोरर

लोग कहते हैं कलयुग आ गया, कभी सोचा है आखिर ये कलयुग किस साल में शुरू हुआ था?

अभी हम सभी लोग कलयुग काल में जीवन जी रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलयुग काल की शुरूआत कब हुई थी और अभी इसके कितने साल बीते हैं. जानिए अभी कलयुग काल के कितने सौ साल बाकी हैं.

आज हम जिस काल में जीवन जी रहे हैं, इस कलयुग कहा जाता है. हिंदू शास्त्रों के मुताबिक अब तक 3 युग सतयुग, त्रेतायुग और द्वापर युग बीत चुके हैं. वहीं अभी जो चल रहा है, वह कलियुग है. पुराणों के मुताबिक कलियुग के साथ ही दुनिया समाप्त हो जाएगी. वहीं कलियुग में धरती पर अन्य युगों से ज्यादा अधर्म और पाप बढ़ता जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलयुग की शुरूआत कब हुई थी. 

कलयुग

शास्त्रों के मुताबिक कलयुग में अधर्म और पाप बढ़ेगा. अभी हम अपने आस-पास जिन गलत चीजों और अधर्म का अनुभव कर रहे हैं, ये आने वाले समय में और बढ़ेगा. कलियुग में ही मनुष्य अपने कर्मों का फल भुगतेगा और बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान, जल संकट का सामना करेंगे. माना जाता है कि कलयुग के अंत के साथ दुनिया समाप्त हो जाएगी. भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में बताया है कि धरती पर 4 युग होंगे. सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग है. गीता के मुताबिक सतयुग में धरती पर धर्म का बोलबाला था. त्रेतायुग में धर्म के साथ-साथ अधर्म भी चलन में आएगा. द्वापरयुग में अधर्म और पाप ने धरती पर अपनी जगह बना ली है. अभी कलियुग में धरती पर धर्म से ज्यादा पाप है. गीता में ये भी कहा गया है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ेगा भगवान धरती का कल्याण करने जरूर आयेंगे.

कलयुग कितने वर्ष

गीता में बताया गया है कि 4 लाख 32 हजार वर्षों का कलयुग है. जबकि अभी तक कलयुग के केवल 5122 वर्ष ही पूरे हुए हैं. कलयुग के इतने से कम वर्षों में ही ऐसा लगता है कि जैसे पाप अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं. लेकिन भयंकर कलयुग में धरती पर अम्ल वर्षा होगी, जिसके कारण पेड़-पौधे और जीव-जंतु खत्म हो जाएंगे और इंसान अपनी भूख मिटाने के लिए एक-दूसरे को खायेंगे. वहीं कलयुग में धन का महत्व बढ़ जाएगा और धरती पर धर्म, दया और इंसानियत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. वहीं पारिवारिक रिश्ते नाम मात्र के होंगे. इस दौरान वेदों की गलत व्याख्या की जाएगी. इस दौरान बच्चे अपने मां बाप की सेवा नहीं करेंगे. कलयुग जैसे जैसे आगे बढ़ेगा धरती पर भूखमरी, बीमारियां, गर्मी, सर्दी, तूफान और बर्फबारी, बाढ़ अपनी चरम सीमा पर होंगे और अंत में दुनिया समाप्त हो जाएगी.

कलियुग

पुराणों के मुताबिक अभी कलयुग को शुरू हुए कुछ हजार वर्ष ही व्‍यतीत हुए हैं, जबकि यह युग 432,000 मानव-वर्षों का है. आधुनिक काल गणना के हिसाब से देखा जाए तो कलियुग का प्रारंभ 3102 ईसा पूर्व से हुआ था, जब पांच ग्रह मंगल, बुध, शुक्र, बृहस्‍पति और शनि मेष राशि पर 0 डिग्री पर हो गए थे. विद्वानों का मत है कि अब तक कलयुग के 3102+2024= 5126 वर्ष बीत चुके हैं. अभी कलयुग का प्रथम चरण ही चल रहा है. 

ये भी पढ़ें: Exit Poll: क्या होता है एग्जिट पोल? दूसरे देशों में चुनाव के बाद एग्जिट पोल को लेकर क्या हैं नियम

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
Employee Rights in India : अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात
अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget