एक्सप्लोरर

चमगादड़ों पर बड़ी रिसर्च, जानिए वैज्ञानिकों ने क्यों कहा इनसे दूर रहें इंसान

कुछ दिनों पहले ही लैसेंट जर्नल में एक रिसर्च छपी थी, जिसमें एक बात लिखी गई थी कि अगर दुनिया भविष्य में कोरोना जैसी महामारी से बचना चाहती है तो वो चमगादड़ों से दूर रहे.

कोरोना महामारी को लेकर कहा गया था कि इसकी शुरुआत चमगादड़ों की वजह से हुई थी. इसी वजह से वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों पर कुछ रिसर्च किए हैं जिसमें पता चला है कि भविष्य में भी अगर कोई महामारी फैली तो उसके पीछे भी चमगादड़ ही वजह होंगे. इस रिसर्च के बेस पर वैज्ञानिक इंसानों से अपील कर रहे हैं कि वो चमगादड़ों से दूरी बनाए रखें. क्योंकि भविष्य में अगर इनके जरिए कोई खतरनाक वायरस फैला तो ये पूरी मानव सभ्यता के लिए खतरा होगा.

क्या है ये रिसर्च?

कुछ दिनों पहले ही लैसेंट जर्नल में एक रिसर्च छपी थी, जिसमें एक बात लिखी गई थी कि अगर दुनिया भविष्य में कोरोना जैसी महामारी से बचना चाहती है तो वो चमगादड़ों से दूर रहे. इस रिसर्च में तो यहां तक कहा गया कि दुनियाभर के देशों को अपने यहां एक कानून बनाना चाहिए जिससे कोई भी चमगादड़ों के साथ किसी भी तरह की छेड़ छाड़ या उनका शिकार ना कर पाए. खासतौर से जिस जगह वो रहते हैं, वहां तो बिना परमिशन कोई जा ही ना पाए.

चमगादड़ों से कौन से वायरस निकल कर आए थे

चमगादड़ शुरू से ही इसलिए बदनाम हैं कि वो इंसानों के बीच खतरनाक बीमारियां लाते हैं. खासतौर से रैबीज, मरबर्ग फिलोवायरस, हेंड्रा, निपाह पैरामाइक्सोवायरस, मर्स, कोरोना वायरस और इबोला जैसे खतरनाक वायरस चमगादड़ों से ही आए थे. यही वजह है कि वैज्ञानिक डरे हुए हैं और दुनिया से अपील कर रहे हैं कि इंसान चमगादड़ों से जितनी दूरी बना कर रहेंगे, उनके लिए वो उतना सही रहेगा.

क्या चमगादड़ों को मारने पर विचार हो रहा है?

इस रिसर्च के बाद सोशल मीडिया पर बहस चल रही है कि अगर ऐसा है तो क्यों ना इंसानियत को बचाने के लिए चमगादड़ों को मार दिया जाए. लेकिन विशेषज्ञ इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि चमगादड़ हमारी पृथ्वी के लिए बेहद जरूरी हैं. दरअसल, ये चमगादड़ ही हैं जो रात में इंसानों को परेशान करने वाले मच्छर मक्खियों को खाते हैं. ऐसे में अगर इनको मार दिया गया तो पृथ्वी का संतुलन बिगड़ जाएगा जो सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: रॉकेट, मिसाइल या टॉरपीडो... कौन-सा हथियार इस्तेमाल करना है अब नौसेना को बताएगा AI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget