एक्सप्लोरर

भारत में यहां किराए पर मिलती है बीवी, 10 रुपये में भी हो जाता है एग्रीमेंट!

Rental Wives: भारत की धड़कन कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के एक जिले में दूसरो की बहू-बेटियों को किराए पर खरीदा और बेचा जाता है, जिनके लिए बकायदा मंडी भी सजाई जाती है.

भारत में 106.453 लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 100 है. यही वजह है कि कई राज्यों में लड़के ताउम्र कुंआरे रहते हैं, क्योंकि उन्हें शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलतीं. ऐसे में हम आपको देश के एक ऐसे हिस्से के बारे में बता रहे हैं, जहां किराए पर बीवी मिल जाती है. इनमें कुंआरी लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाएं तक शामिल होती हैं. खास बात यह है कि इस मंडी में न सिर्फ महिलाओं की बोली लगती है, बल्कि उनका एग्रीमेंट भी किया जाता है और यह पूरी प्रक्रिया 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टाम्प पेपर पर होती है. दरअसल, यह सब होता है एक प्रथा के नाम पर, जिसका नाम हैधड़ीचा प्रथा’.

क्या है ‘धड़ीचा’ प्रथा’?

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चलने वाली इस प्रथा में दूसरो की बहू-बेटियां किराए पर ली जा सकती हैं. इसके लिए हर साल एक तय समय होता है जब मंडी लगाई जाती है. इस मंडी में औरतों और लड़कियों को खरीदने के लिए दूर-दूर से पुरुष आते हैं. हैरानी वाली बात ये है कि इस मंडी में कुंवारी लड़कियों से लेकर दूसरो की बीबीयां तक किराए पर दी जाती हैं. इस मंडी में पुरुष महिला का चाल-चलन देखकर उसका दाम लगाते हैं. जब किसी पुरुष को कोई लड़की या महिला पसंद आ जाती है तो वो 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टांप पेपर पर करार कर एक निश्चित समय के लिए महिला को ले जाते हैं. इस एग्रीमेंट पर दोनों पक्षों की शर्तें भी लिखी होती हैं.

15 हजार से शुरू होती है कीमत

इस मंडी में महिलाओं की कीमत 15 हजार रुपये से शुरू होती है जो 4 लाख रुपये तक भी हो सकती है. ऐसे में पुरुष महीला की कीमत लगाकर एक साल या उससे कम समय के लिए महिला को अपने घर ले जाते हैं.

दोबारा बनवाया जा सकता है एग्रीमेंट?

यदि किसी पुरुष को महिला पंसद आ गई हो और उसे उसके साथ और समय बिताना हो तो उसे मंडी में जाकर दोबारा एग्रीमेंट बनवाना होता है और फिर रकम अदा करनी होती है, जिसके बाद फिर कुछ समय के लिए वो फिर उसी महिला को किराए पर ले सकता है.

महिलाओं को क्यों किराए पर ले जाते हैं पुरुष?

पुरुष अपनी अलग-अलग जरुरतों के लिए महिलाओं को किराए पर ले जाते हैं. जैसे किसी को मां की सेवा करवाना होती है, तो वहीं कोई शादी का नाटक करने के लिए किराए पर ले जाता है. इसके अलावा किसी की शादी नहीं हुई है तो कुछ समय किराए पर ली हुई महिला के साथ बिता सकता है.

महिला तोड़ सकती है एग्रीमेंट?

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कोई महिला एग्रीमेंट तोड़ सकती है? तो बता दें कि इस तरह के मामले में पत्नी को एग्रीमेंट तोड़ने का पूरा अधिकार है. यदि वो रिश्ते में खुश नहीं है तो अपने करार को बीच में तोड़ सकती है. ऐसा करने के लिए उसे स्टांप पेपर पर शपथपत्र देना होता है. इसके बाद उसे तय राशि खरीदार को लौटानी होती है. कई बार महिलाएं दूसरे पूरूष से ज्यादा रकम मिलने पर भी ऐसा करती हैं.

यह भी पढ़ें: बिग बॉस का फिनाले और वर्ल्ड कप में फाइनल, जानें क्यों अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल होता है एक ही शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vikram 1 Launch: स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?
Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget