एक्सप्लोरर

बिग बॉस का फिनाले और वर्ल्ड कप में फाइनल, जानें क्यों अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल होता है एक ही शब्द

आज बिग बॉस ओटीटी-3 का ग्रैंड फिनाले है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वर्ल्ड कप के लिए फाइनल और बिग बॉस के लिए फिनाले शब्द का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? जानिए इन शब्दों में क्या अंतर है.

‘बिग बॉस ओटीटी-3’ का आज यानी 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले है. बिग बॉस देखने के लिए भारत में हर साल काफी क्रेज रहता है. इतना ही नहीं यहां से जीतकर जाने वाले कंटेस्टेंट्स को प्राइज मनी भी मिलता है. लेकिन आज बात हम बिग बॉस के घर को लेकर बात नहीं कर रहे हैं. सवाल ये है कि जब आप कोई क्रिकेट मैच देखते हैं, तो उसका आखिरी मैच फाइनल कहलाता है. लेकिन बिग बॉस का आखिर एपिसोड को ग्रैंड फिनाले क्यों कहते हैं. क्या आप जानते हैं कि फाइनल और ग्रैंड फिनाले में क्या अंतर है? 

बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले

आज यानी 2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी-3 का ग्रैंड फिनाले हैं. आज हर कोई जानने के लिए बेकरार है आखिर कौन विनर बनेगा और किसे कितने पैसे मिलेंगे? खासकर ‘बिग बॉस’ के फैंस ये जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं कि सना मकबूल, नेजी, रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक में से ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ के विजेता की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा.

फाइनल और फिनाले

आज जब बिग बॉस का आखिरी एपिसोड होने जा रहा है, तो हर जगह बिग बॉस ग्रैंड फिनाले का जिक्र हो रहा है. सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन चैनल तक बिग बॉस ग्रैंड फिनाले.. ग्रैंड फिनाले की बात हो रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट में आखिरी मैच को फाइनल कहा जाता है, जबकि बिग बॉस में फाइनल की जगह फिनाले शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है. आखिर इन दोनों शब्दों में क्या अंतर है? अभी जब भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीता था, उस वक्त तो फाइनल मैच को फाइनल ही कहा जा रहा था. लेकिन बिग बॉस के फाइनल को फिनाले क्यों कहा जा रहा है. समझिए इन दोनों शब्दों में क्या अंतर है. 

Final-फाइनल और Finale-फिनाले के बीच अंतर

बता दें कि फाइनल और फिनाले के बीच में बहुत बड़ा अंतर है. हालांकि ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि कब किस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना है. दरअसल ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक फाइनल का अर्थ होता है श्रृंखला के अंत में जबकि फिनाले का अर्थ होता है समापन. जैसे जब किसी मैच का फाइनल होता है तो वो  श्रृंखला के मुताबिक कई मैचों के बाद होता है. लेकिन बिग बॉस एक प्रोग्राम है और उसके समापन के लिए फिनाले शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा. 

आसान भाषा में समझिए कि सेमेस्टर एग्जाम या फिर किसी भी कोर्स में जहां एक से अधिक परीक्षा कार्यक्रम होते हैं, वहां अंतिम परीक्षा को फाइनल एग्जाम कहा जाता है. लेकिन किसी सीरियल या फिर किसी रियलिटी शो का जब समारोह पूर्वक समापन होता है तब उसे फिनाले या फिर ग्रैंड फिनाले कहा जाता है. लेकिन फिनाले शब्द का इस्तेमाल समापन के साथ समारोह होने पर ही किया जाता है. मैच में भी किसी का अंतिम खेल होने वाला है, तब उसे फाइनल मैच कहा जाएगा. लेकिन यदि उसके साथ समारोह शामिल है, तब उसे फिनाले ही कहा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: आजादी मिलने के कितने दिन बाद भारत को मिला उसका राष्ट्रगान? क्या आजादी के पहले भी गाया गया था राष्ट्रगान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Missiles: ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
Richest Kings In History: ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ATM Cash Withdrawal: पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह
पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह
Iran America War: ईरान की हिट लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम, कितना मुश्किल है अमेरिका के राष्ट्रपति तक पहुंचना?
ईरान की हिट लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम, कितना मुश्किल है अमेरिका के राष्ट्रपति तक पहुंचना?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget