एक्सप्लोरर

एक ऐसे तालाब की कहानी, जो रावण के पेशाब से बना है! जानिए कहां है?

Ravana Urine Pond in Jharkhand: झारखंड के बैजनाथ धाम को लेकर कहानी प्रचलित है कि वहां एक तालाब है, जो रावण के मूत्र से बना हुआ है.

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जिन्हें का संबंध महाभारत या रामायण से है. अक्सर देखा जाता है कि प्रचलित कहानियों के अनुसार, कई जगहों से भगवान राम, भगवान शिव, पांडव, कौरव, रावण आदि का कनेक्शन रहता है. जैसे रामपथ गमन के रूट में कई मंदिरों और जगहों को लेकर मान्यताएं हैं कि वहां भगवान राम और माता सीता ने वक्त गुजारा था. ऐसे ही भारत एक जगह जिसका कनेक्शन रावण से बताया जाता है और इस जगह को भगवान शिव-रावण के एक प्रसंग से जोड़ा जाता है. यहां तक तालाब भी है, जिसके लिए कहा जाता है कि ये तालाब रावण के मूत्र की वजह से बना था. 

ये कहानी भी आपको अजीबोगरीब लग रही होगी, लेकिन कहानियों और मान्यताओं की मानें तो ये बात सच है. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये जगह भारत में कहां है और इसे रावण के पेशाब से क्यों जोड़ा जाता है यानी इसके पीछे की क्या कहानी है...

क्या है कहानी?

वैसे ये बात है झारखंड के बैजनाथ धाम की, जहां भगवान शिव का काफी प्राचीन मंदिर भी है. कहा जाता है कि यहां जो शिवलिंग है, वो रावण लेकर आया था. रावण का लाया हुआ शिवलिंग ही यहां रखा हुआ है और इस शिवलिंग की काफी मान्यता है. इस मंदिर के पास ही दो तालाब है, जिसमें एक लिए कहा जाता है कि वो रावण के मूत्र से बना है. इस वजह से लोग इस एक तालाब को छूते नहीं हैं और ना ही इसके पानी को इस्तेमाल करते हैं. 

क्षेत्र में कही जाने वाली कहानियों के अनुसार, एक बार रावण भगवान शिव को लंका ले जाने की जिद में शिवलिंग को लेकर लंका जाने लगा था. भगवान भी रावण के हठ की वजह से जाने लगे, लेकिन उन्होंने कहा था कि अगर शिवलिंग को रास्ते में कहीं रख दिया तो वो शिवलिंग कभी नहीं उठेगा. इस शर्त पर शंकर भगवान रावण के साथ जाने लगे. इस पूरी कहानी को देखखर देवता घबरा गए और विष्णु भगवान से ऐसा ना होने की अपील की. कहानियों में बताया जाता है कि उस दौरान रास्ते में रावण को लघुशंका के लिए रुकना पड़ा.

इस दौरान भगवान विष्णु ही बच्चे के रुप में रावण के सामने आए और उन्होंने रावण ने बच्चे को शिवलिंग थमा दिया. कहा जाता है कि रावण ने बालक बने विष्णु से अनुरोध किया कि शिवलिंग को अपने हाथों में थाम कर रखे, जब तक कि वह लघु शंका करके न आए. मगर रावण जब वापस लौटा तो बच्चा उसे जमीन रखकर चला गया यानी विष्णु भगवान शिवलिंग को वहां छोड़कर चले गए. शिवलिंग के जमीन पर रखे जाने से रावण दुखी हुआ और शिवलिंग को उठाने की कोशिश की, मगर ऐसा नहीं कर पाया. 

शिवजी के वचन के हिसाब से वो शिवलिंग नहीं उठ पाया और उस शिवलिंग की ही इस धाम में पूजा होती है. वहीं, कहा जाता है कि जहां रावण ने पेशाब की थी, वहां तालाब बन गया था और उसे रावण की पेशाब वाला तालाब कहा जाता है जिसका पानी कोई इस्तेमाल नहीं करता है. इस धाम के लिए ये कहानी है और ये ही वो जगह है, जहां रावण के पेशाब से बना तालाब है. आपको बता दें कि ये सिर्फ धार्मिक कहानियों पर आधारित आर्टिकल है, जिसमें प्रचलित कहानी के बारे में बताया गया है. 

ये भी पढ़ें- टिकट कैंसिल पर मिलेगा 50% रिफंड... क्या रेलवे ने बदल दिए हैं ऐसे 10 नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना
मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना
देश में कितने करोड़ Gen-G? 2029 में कितने प्रतिशत वोटों पर होगा इनका सीधा असर
देश में कितने करोड़ Gen-G? 2029 में कितने प्रतिशत वोटों पर होगा इनका सीधा असर
कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत
कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत
क्या POK के लोग पा सकते हैं भारतीय नागरिक का दर्जा? क्या होती है प्रक्रिया
क्या POK के लोग पा सकते हैं भारतीय नागरिक का दर्जा? क्या होती है प्रक्रिया

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget