एक्सप्लोरर

Deepfake Videos: डीपफेक वीडियो को कैसे पहचान सकते हैं आप? इन बातों पर देना होगा ध्यान

Deepfake Videos: डीपफेक वीडियो की पहचान करना काफी मुश्किल है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर अगर आप ध्यान देंगे तो आपको पता लग सकता है कि वीडियो फेक है.

Rashmika Mandanna Viral Video: मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रश्मिका की बॉडी पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. दरअसल ये वीडियो फेक है, जिसे डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बनाया गया है. खुद रश्मिका मंदाना ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर किया और इसे डरावना बताया. ये पहली बार नहीं है जब कोई डीपफेक वीडियो ऐसे वायरल हुआ हो. ऐसे में आप ऐसे वीडियोज की पहचान कैसे कर सकते हैं, आज हम आपको बताएंगे. 

कैसे काम करता है डीपफेक?
दरअसल मॉर्फ किए गए वीडियो या फिर तस्वीर को आसानी से पहचाना जा सकता है, क्योंकि इसमें उतनी सफाई नहीं होती है और कोई भी आम इंसान इसे पकड़ सकता है. डीपफेक टेक्नोलॉजी में किसी तस्वीर या वीडियो को इस तरह से बनाया जाता है कि इसे पकड़ पाना किसी भी आम इंसान के बस की बात नहीं होती है. ये हूबहू आवाज को भी बदल देता है और ऐसा लगता है कि ये बिल्कुल असली है. डीपफेक को कई लेयर्स के साथ बनाया जाता है, यानी ये एक मल्टीलेयर प्रोग्राम है. इसमें दो एल्गोरिदम को एक दूसरे साथ मिलाया जाता है और वीडियो या फोटो तैयार की जाती है. 

कैसे कर सकते हैं पहचान?
जैसा कि हमने आपको बताया कि डीपफेक वीडियो की पहचान करना काफी मुश्किल है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर ध्यान देने के बाद आप इसकी पहचान कर सकते हैं. सबसे पहले वीडियो पर ध्यान दें कि जो शख्स या सेलेब्रिटी बोल रहा है वो अपनी पलकें झपका रहा है या नहीं, इसके अलावा फेस की पोजिशन भी थोड़ी अलग हो सकती है. अगर वीडियो में आपको कलरिंग की दिक्कत भी दिख रही है तो आप समझ जाएंगे कि ये एक डीपफेक वीडियो है. यानी आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी पूरी तरह से किसी की 100 फीसदी नकल नहीं कर सकता है. कोई न कोई चीज ऐसी छूट जाती है, जिससे इसके फेक होने का पता चल सकता है.

डीपफेक टेक्नोलॉजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल अश्लील वीडियो बनाने के लिए किया जाता है. इस तकनीक का इस्तेमाल फिल्मों और पॉलिटिक्स में भी होता है. हालांकि ज्यादातर गलत कामों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: आपके शहर में जो विजिबिलिटी कम है, वो कोहरा है या फिर प्रदूषण? ऐसे पता करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
India Italy Trade Relations: इटली से क्या-क्या खरीदता है भारत, दोनों के बीच कितना ट्रेड?
इटली से क्या-क्या खरीदता है भारत, दोनों के बीच कितना ट्रेड?
अगर किसी देश में विपक्ष ही न रहे तो क्या होगा, कितना निरंकुश हो जाएगा शासन?
अगर किसी देश में विपक्ष ही न रहे तो क्या होगा, कितना निरंकुश हो जाएगा शासन?
नेहरू से मोदी तक... किस दौर में कैसी विदेश नीति, कौन दोस्त-कौन दुश्मन?
नेहरू से मोदी तक... किस दौर में कैसी विदेश नीति, कौन दोस्त-कौन दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget