एक्सप्लोरर

आज होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए इससे पहले 7 दिन मूर्ति की कौन-कौन सी पूजा हो रही थी?

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. आज प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले से ही मूर्ति से जुड़ा अनुष्ठान जारी है.

अयोध्या राम मंदिर में आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. आज रामलला की मूर्ति की आंखों पर लगी पट्टी हटाकर, कांच दिखाकर और काजल लगाकर मंचोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कई धार्मिक परंपराओं और नियमों का पालन करते हुए अनुष्ठान को पूरा किया जाएगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं प्राण प्रतिष्ठा की पूरी प्रक्रिया काफी लंबी है और कई दिनों से चली आ रही है. तो आज हम आपको बताएंगे कि अभी तक कौन-कौन से अनुष्ठान किए गए हैं और आज किन परंपराओं का पालन किया जाएगा. 

अभी तक क्या क्या हुआ है?

बता दें कि राम लला की मूर्ति का अनुष्ठान का कार्य 16 जनवरी से चला आ रहा है. मूर्ति का द्वादश अधिवास किया गया है, जिसमें मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले धार्मिक गतिविधियां की जाती हैं. आप नीचे देख सकते हैं कि अभी तक क्या क्या हुआ है? 
- 16 जनवरी को प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन किया गया.
- 17 जनवरी को मूर्ति का परिसर में प्रवेश करवाया गया.
- 18 जनवरी की शाम को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास करवाया गया.
- 19 जनवरी की सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास करवाया गया.
- 19 जनवरी की शाम को धान्याधिवास किया गया. 
- 20 जनवरी की सुबह मूर्ति का शर्कराधिवास, फलाधिवास करवाया गया.
- 20 जनवरी की शाम को राम लला की मूर्ति का पुष्पाधिवास किया गया. 
- 21 जनवरी की सुबह मध्याधिवास किया गया.
- 21 जनवरी की शाम को शय्याधिवास करवाया गया.  

आज क्या होगा?

अगर आज के पूजन कार्य की बात करें तो नित्य पूजन हवन पारायण, फिर देवप्रबोधन, उसके बाद प्रतिष्ठापूर्वकृत्य, फिर देवप्राण प्रतिष्ठा, महापूजा, आरती, प्रासादोत्सर्ग, उत्तरांगकर्म, पूर्णाहुति, आचार्य को गोदान, कर्मेश्वरार्पणम, ब्राह्मणभोजन, प्रैषात्मक पुण्याहवाचन, ब्राह्मण दक्षिणा दानादि संकल्प, आशीर्वाद और फिर कर्मसमाप्ति होगी. पूजन के दौरान नेत्र मिलन की विधि होगी, जिसके बाद सब दर्शन कर पाएंगे. नेत्रमिलन की विधि में पीएम मोदी मूर्ति के पीछे खड़े होकर और मूर्ति के सामने लगे दर्पण में देखते हुए सोने के तार से काजल लगाएंगे.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. इससे बाद वो पूजा स्थल से निकलेंगे और दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद पीएम मोदी कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष सैटेलाइट व्यू से कैसा दिख रहा है अयोध्या में राम मंदिर? यहां देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget