एक्सप्लोरर

दुनिया की वो जगहें जहां नहीं करना पड़ता मानसून का इंतजार, पूरे साल होती है बारिश

भारत में फिलहाल कई जगहों पर लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन क्या आप उन जगहों के बारे में जानते हैं जहां लोग मानसून का इंतजार नहीं करते?

भारत के कई इलाके इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. देश में कई लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में क्या आप दुनिया की उन जगहों के बारे में जानते हैं जहां किसी को मासनून का इंतजार नहीं करना पड़ता. बल्कि यहां पूरे साल बारिश होती रहती है. इन जगहों पर दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होती है. आलम ये होता है कि यहां एक बार बारिश होना शुरू होती है तो थमने का नाम नहीं लेती. ऐसे में चलिए आज हम दुनिया की ऐसी कुछ खास जगहों के बारे में जानते हैं.

इन जगहों पर सालभर होती है बरसात

मौसिनराम- मेघालय के मौसिनराम में धरती पर सबसे ज्यादा बारिश होती है. पूरे साल यहां बारिश का मौसम बना रहता है. यहां एक बार बारिश शुरू हुई तो कई-कई दिनों तक जारी रहती है. वहीं सालभर में यहां 467 इंच तक पानी बरस जाता है.

चेरापूंजी- मेघालय का चेरापूंजी में 8 महीने बारिश का मौसम बना रहता है. ये देश में सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगहों में से एक है. वहीं सालभर की बात करें तो यहां एक साल में औसतन 464 इंच पानी बरस जाता है.

टुटुनेडो- कोलंबिया में मौजूद टुटुनेडो दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह है. यहां सालभर पानी की कमी नहीं होती, जिसकी वजह जरुरत से ज्यादा बारिश होना है. यहां सालभर में औसतन 463 इंच पानी बरस जाता है.

सैन एंटोनियो डी यूरेका- इक्वेटोरियल गिनी का ये शहर अफ्रीका महाद्वीप पर सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह है. दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश के मामले में ये चौथे नंबर पर आता है. यहां सालभर में औसतन 418 इंच बारिश हो जाती है.

देबुंडशा- कैमरून में मौजूद देबुंडशा पर्वत की घाटियों में पूरे साल बारिश होती रहती है. जाहिर सी बात है यहां पानी की कमी कभी महसूस नहीं होती. वहीं सालभर में यहां बारिश को मापा जाए तो एक साल में इस जगह पर 405 इंच पानी बरस जाता है.

क्विब्दो- कोलंबिया में मौजूद क्विब्दो में पूरे साल बादल छाए रहते हैं और बारिश होती रहती है. यहां एक साल में औसतन 354 इंच पानी बरस जाता है.

बुनावेंटुरा- कोलंबिया में स्थित बुनावेंटुरा में औसतन पूरे साल में 280 इंच पानी बरस जाता है. यहां बारिश से सड़के हमेशा गीली रहती हैं. यही वजह है कि ये दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में 7वें नंबर पर आता है.

मोलाम्याइन- म्यामांर में मौजूद मैलाम्याइन में ठंड और गर्मी के समय को छोड़ दिया जाए तो यहां भी सबसे ज्यादा पानी बरसता है. इस जगह पर हर साल 190 इंच बारिश हो जाती है.

मोनरोविया- लाइबेरिया में मौजूद मोनरोविया में औसतन 179 इंच सालाना पानी बरस जाता है. यही वजह है कि ये सबसे ज्यादा बारिश के वाले इलाकों में नौवें नंबर पर आता है.

हिलो- हवाई में मौजूद हिलो सदियों पुराना एक ऐतिहासिक द्वीप है. यहां जमकर बारिश होती है. हर साल इस जगह पर 127 इंच पानी बरस जाता है.

यह भी पढ़ें: साउथ में ही सबसे पहले क्यों आता है मॉनसून, नॉर्थ तक आने में क्या लगता है इतना वक्त?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget